Sunrisers Hyderabad के साथ ऋषभ पंत की LSG ने सरेआम की चिटींग, Avesh Khan ने तोड़ा ICC का खास नियम

By rishabhpandey

Published on:

Cheating In LSG VS SRH Match

Cheating In LSG VS SRH Match: बीते दिन रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसनें हर किसी के मन में फेयर प्ले को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल LSG ने SRH के खिलाफ 5 विकेट से अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन उस जीत में एक कहानी ऐसी भी रही, जिसकर किसी का ध्यान नहीं गया. हालांकि मैच खत्म होने के बाद हर किसी ने उस कहानी पर जोर डालना शुरू कर दिया और अब सोशल मीडिया पर हर तरफ उसके ही चर्चे हैं.

Cheating In LSG VS SRH Match
Cheating In LSG VS SRH Match (Source: Social Media)

दरअसल ऋषभ पंत की लखनऊ एक्चुअली में ईशान किशन की एसआरएच के सामने लक लेकर आई थी. क्योंकि लक था ऋषभ पंत के पास तभी लखनऊ जीती है वरना मैच फंस सकता था. ये वाक्य आखिरी ओवर का है जब ऋषभ पंत ने तीन चौके मारे. ऐसे में जब टीम को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था तब ऋषभ पंत ने एक चौका मारा. वो चौका अगर आपने गौर से देखा हो तो बाउंड्री के पार जाने से पहले ही आवेश खान द्वारा रोक लिया गया था. जब बॉल बाउंड्री लाइन के पास पहुंचने वाली थी, तब ही आवेश खान ने उसे बैट से टक मार दिया और फिर बॉल वापस मैदान में आ गई.

Cheating In LSG VS SRH Match: SRH से मैच में क्या हुई गलती?

Cheating In LSG VS SRH Match
Cheating In LSG VS SRH Match (Source: Social Media)

इसी वजह से अब सोशल मीडिया पर ऐसा दावा हो रहा है कि भाई साहब बाउंड्री लाइन के अंदर पहुंचने के पहले कोई बॉल को बैट से कैसे हिट कर सकता है. अब लॉजिकली अगर देखा जाए तो ये वॉयलेशन ऑफ रूल हो सकता था, अगर अपोनेंट टीम ने वहां अपील की होती तो वहां पर अंपायर LSG पर पैनेल्टी लगा सकते थे.

क्योंकि आवेश खान उस वक्त फील्डिंग टीम में नहीं थे, वो बैटिंग टीम में थे और यह अनफेयर प्ले में आता. इसी के साथ अगर ऐसा कुछ होता तो शायद वो बॉल डेड हो सकती थी या फिर वो बॉल अनफेयर प्ले में आ सकती थी और अगर कहीं गलती से अंपायर ने पैनेल्टी लगा दी होती, तो ये मैच बिल्कुल फंस सकता था. क्योंकि ऐसे में एक बॉल तो जाती ही जाती और उसके साथ ही पांच रन की पैनेल्टी लगने के बाद दो बॉल में छह रन चाहिए होते और शायद एसआरएच इस वक्त पर मैच बना सकती थी.

Cheating In LSG VS SRH Match: क्या है ICC का नियम?

Cheating In LSG VS SRH Match
Cheating In LSG VS SRH Match (Source: Social Media)

अगर आपको पता ना हो तो हम आपको बता देते हैं कि ICC के नियमों के मुताबिक अगर बॉल के बाउंड्री पार होने से पहले उसको बैटिंग टीम का कोई भी प्लेयर किसी भी तरीके से छेड़ता है, तो उनपर पैनेल्टी के साथ साथ डेड बॉल घोषित करने की बात कही गई है. लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ देखे को नहीं मिला है. क्योंकि सब मैच खत्म होने की खुशी में इतने एक्साइटेड थे कि किसी का ध्यान इसपर गया ही नहीं.

हर कोई कह रहा था कि यार गोएनका साहब की आंखों में आंसू हैं, देखो. ऋषभ पंत के बल्ले से रन निकले हैं उसपर ध्यान दो, वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक भी कभी खुशी कभी गम का चल रहा था. तो हो सकता है कि इन कारणों की वजह से किसी ने इसपर ध्यान ही नहीं दिया और इसीलिए हमने शुरू में कहा था कि लखनऊ के पास लक है.

तभी तो कुछ नहीं हुआ और किसी ने ध्यान नहीं दिया वरना आवेश खान ने तो मामला फंसा दिया था. हालांकि अब सोशल मीडिया पर इस वाक्य को देखते हुए कई लोग इसे चिटींग का नाम दे रहे हैं और कईयो ने तो इसे फिकस्ड तक कह दिया है. खैर सच में इस मामले को इग्नोर किया गया है या फिर सारी चीज़े पहले से ही प्लैन्ड थी, इस बात का पता तो आने वाले समय में ही चल पाएगा.

Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?