Girlfriend संग जवानी का जोश दिखाकर बुरे फंसे Hardik Pandya, ऑन स्क्रीन स्मूच करने पर हुआ केस

By rishabhpandey

Published on:

Case On Hardik Pandya

Case On Hardik Pandya: 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद हर कोई मैदान पर जीत का जश्न मनाता दिखाई दिया था. लेकिन जीत के हीरो रहे हार्दिक पंड्या का जश्न मनाना उनपर इतना भारी पड़ गया कि उनपर पुलिस केस दर्ज हो गया. स्टार इंडियन ऑलराउंडर पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वजा तिरंगा पहनकर अश्लील हरकतें की है, जिससे तिरंगा की गरिमा को ठेस पहुंची है. पुणे के रहने वाले एडवोकेट वाजिद खान ने एक मीडिया एजेंसी को पूरी घटना के बारे में बताया कि आखिर हार्दिक की किस हरकत से वो इतने खफा हो गए कि पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी.

हार्दिक पांड्या ने की अश्लील हरकत

Case On Hardik Pandya (Source: Social Media)

Case On Hardik Pandya: न्यूजीलैंड पर फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों का परिवार भी ग्राउंड पर आ गया था. अवॉर्ड सेरेमनी के पहले मैदान पर जमकर जश्न मनाया गया. प्लेयर्स नाच-गा रहे थे, एक-दूसरे के साथ फोटोज क्लिक करवा रहे थे और कुछ प्लेयर्स ब्रॉडकास्टर्स को इंटरव्यू दे रहे थे. लेकिन इसी दौरान हार्दिक पंड्या अपनी ही दुनिया में खोए हुए दिखाई दिए थे. क्योंकि वो उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ कुछ ज्यादा ही क्लोज होते दिखाई दिए थे और उनकी ये सारी हरकतों को टीवी पर पूरी दुनिया ने लाइव देखा था. शिकायतकर्ता वकील वाजिद खान को हार्दिक की इन्हीं हरकतों से एतराज है.

वकील वाजिद खान ने किया केस

Case On Hardik Pandya (Source: Social Media)

Case On Hardik Pandya: वाजिद खान ने मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि, “आपने देखा वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे. उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था… 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए. हार्दिक अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राष्ट्रीय ध्वज बांधकर लेटे हुए थे. मेरा मानना ​​है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है. मैंने पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि घटना तो अहमदाबाद में हुई थी, यहां नहीं इसलिए मैंने उनसे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतीक है, और हम शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली है और मुझे उसकी एक कॉपी भी दे दी है. देखते हैं आगे क्या होता है, वैसे मैंने शिकायत दर्ज करा दी है…

क्या है वाजिद खान का कहना?

Case On Hardik Pandya (Source: Social Media)

Case On Hardik Pandya: वैसे वाजिद खान अकेले शख्स नहीं है, जिन्होंने मैदान पर हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा की हरकतों को नोटिस किया हो. सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने पंड्या को जमकर ट्रोल किया है. कुछ लोग तो ये भी दावा कर रहे हैं कि महिका शर्मा के चलते ही हार्दिक पंड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के रिश्ते खराब हो गए है. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.

वैसे क्रुणाल न तो फाइनल देखने स्टेडियम पहुंचे थे और न ही उन्होंने अपने छोटे भाई को सोशल मीडिया पर बधाई दी. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि हार्दिक पंड्या तलाकशुदा है, उन्होंने सर्बियाई मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक को शादी की थी. इस शादी से उन्हें बेटा अगस्त्या भी है, लेकिन कुछ समय ही इन दोनों ने तलाक ले लिया था. जिसके बाद हार्दिक की जिंदगी में महिका की एंट्री हुई और तबसे वो उनके साथ हैं.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश 

Exit mobile version