CA Reaction On Rahane: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए हैं, लेकिन इस लीग को लेकर अब कॉन्ट्रोवर्सी होनी शुरू हो गई है. दरअसल, बीती रात यानी 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था. जिसमें मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की.
ऐसे में मुंबई से मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने को लेकर एक बयान दिया था, जिस वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें लताड़ लगाई है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने रहाणे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.
CA Reaction On Rahane: अजिंक्य रहाणे ने कैमरन ग्रीन पर क्यों दिया बयान?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 221 रन बनाने से रोकने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी आक्रमण पर भारी दबाव था, इसके बावजूद कैमरून ग्रीन ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की. दरअसल, केकेआर ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर ग्रीन को इस आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर खरीदा था. ऐसे में ग्रीन को गेंदबाजी न देना सवाल खड़े करता है.
इसी बात को लेकर जब मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए साफ कह दिया कि ग्रीन ने गेंदबाजी क्यों नहीं कि ये जाकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछो. अब इस विवाद पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपना काफी तीखा रिएक्शन दिया है. जो कि कई मायनों में अजिंक्य रहाणे के लिए मुहतोड़ जवाब जैसा साबित हो रहा है.
CA Reaction On Rahane: केकेआर को बता दिया गया था कि ग्रीन गेंदबाजी नहीं करेंगे – क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार यानी 30 मार्च को रहाणे के बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि केकेआर को पहले ही बताया जा चुका है कि ग्रीन पीठ की चोट के कारण आईपीएल के पहले 10-12 दिनों में गेंदबाजी नहीं करेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘कैमरून ग्रीन को कमर के निचले हिस्से में चोट लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. इस वजह से उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रहना होगा. कैमरन फिलहाल भारत में अपनी गेंदबाजी की तैयारी कर रहे हैं, ताकि लगभग 10-12 दिनों में वापसी कर सकें. केकेआर को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और वे इस जानकारी से पूरी तरह अवगत हैं.’
हालांकि अगर ये बात केकेआर को पहले से ही पता थी, तो रहाणे ने साफ तौर पर ये बात क्यों नही बताई. इसपर भी सवाल खड़े होने लाजमी हैं.
Read More: Ajinkya Rahane ने मुंबई के मैच में क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को बॉलिंग, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश
