IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप

By rishabhpandey

Published on:

Broadcast Engineer Dead Body

Broadcast Engineer Dead Body: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. लेकिन इसी बीच एस ऐसी खबर सामने आई है, जिसनें हर किसी को चौंका दिया है. दरअसल आईपीएल के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत हो गई है, जिसकी वजह से हर ओर हड़कंप मचा हुआ है. बताया गया है कि मैच के अगले दिन इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तो चलिए जानते हैं कि ये घटना कब, कहां और कैसे हुई है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मृतक की पहचान 76 साल के विलियम लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम करते थे. विलियम ब्रिटिश मूल के व्यक्ति थे और कथित तौर पर वो 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट में रुके हुए थे. वो आईपीएल के सिलसिले में मुंबई आए थे.

Broadcast Engineer Dead Body: मैच के अगले दिन होटल के कमरे में मिला शव

Broadcast Engineer Dead Body
Broadcast Engineer Dead Body (Source: Social Media)

टूर्नामेंट में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. मैच के बाद विलियम अपने होटल के कमरे में आए थे. फिर अगले दिन 30 मार्च को होटल स्टाफ ने उनके कमरे में जानें की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के साथ दरवाजा खोला. दरवाजा खोलते हुए स्टाफ को विलियम लैंगफोर्ड का शव जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

ऐसे में इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मरीन ड्राइव की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस की तरफ से ये मामला एक्सीडेंटल डेथ के रूप में दर्ज किया गया है. लेकिन मौत की असली वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी.

Broadcast Engineer Dead Body: पूछताछ भी जारी

Broadcast Engineer Dead Body
Broadcast Engineer Dead Body (Source: Social Media)

इस मामले में पुलिस ने पूछताछ जारी कर दी है, पुलिस ने होटल स्टाफ से भी पूछताछ की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी. हालांकि मौत का असली कारण पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा. तक तक के लिए इसे एक्सीडेंटल डेथ के तौर पर ही देखा जा रहा है. लेकिन एक बार जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी, तब हो सकता है कि इस केस में कोई नया मोड़ आए.

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की होने वाली है इंटरनेशनल इंडियन टीम में एंट्री? इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाएंगे ये युवा खिलाड़ी!