भारत-पाकिस्तान मैच पर BCCI का बड़ा खुलासा, जानें मुकाबला खेला जाएगा या नहीं

By raj kiran

Published on:

Big Update on India-Pakistan Match

Big Update on India-Pakistan Match: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हुए दो दिन हो गए हैं. अब तक कुल 6 मुकाबलों का खेल हो चुका है. हालांकि अभी भी भारत-पाकिस्तान मैच पर सवालिया निशान लगा हुआ है. ग्रुप-ए का ये मुकाबला 15 फरवरी को शेड्यूल किया गया है. जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बॉयकॉट करने की धमकी दी है. जिसपर आईसीसी के साथ उनकी खींचातानी चल रही है. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसको लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है.

Big Update on India-Pakistan Match: भारत-पाक मैच पर बीसीसीआई का आया बयान

Big Update on India-Pakistan Match

हर मल्टीनेशनल टूर्नामेंट से पहले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जमकर चर्चाएं होती हैं. इनकी राइवलरी क्रिकेट जगत में काफी फेमस है. टी20 विश्व कप 2026 में भी इनके बीच ग्रुप-स्टेज के तहत आमना-सामना होगा. फिलहाल इस मुकाबले को लेकर संशय है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी के सामने यह मैच न खेलने की धमकी दी है.

बीती रात बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला गौतम गंभीर के घर डिनर पर गए हुए थे. जहां पत्रकारों ने उनसे भारत-पाक मैच को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में उन्होंने कहा वो या बीसीसीआई की ओर से इसपर कोई कमेंट नहीं आएगा. इसके अलावा उनका ये भी कहना था कि आईसीसी जैसा उन्हें कहेगा, वो वैसा ही करेंगे.

कहां फंसा हुआ है मामला?

Big Update on India-Pakistan Match

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक भारत के साथ टी20 विश्व कप का मैच खेलने पर हामी नहीं भरी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी की आईसीसी के साथ नेगोसिएशन चल रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सामने तीन शर्ते रखी हैं. उनका कहना है कि अगर आईसीसी इन शर्तों को मानेगी, तभी वो भारत के साथ 15 फरवरी का मुकाबला खेलने उतरेगी.

उनकी पहली शर्त है कि आईसीसी उन्हें अधिक रेवेन्यू दे. दूसरी शर्त है कि दोनों टीमों के बीच हैंडशेक दोबारा से शुरू हो. गौरतलब है कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. जिसके बाद से पीसीबी बौखलाया हुआ है. तीसरी शर्त है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन हो.

दोनों टीमों का जीत के साथ आगाज

Big Update on India-Pakistan Match

भारत और पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया. दोनों टीमें टूर्नामेंट के पहले दिन मुकाबला खेलने उतरी थी. पहले पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड से हुआ. इस मैच को पाकिस्तान टीम ने आखिरी ओवर में अपने नाम किया. वहीं टीम इंडिया ने यूएसए को धूल चटाकर दो अंक हासिल किए.

Read More: T20 World Cup 2026: Ind-Pak मुकाबले से पीछे हटने पर Sourav Ganguly ने जताई हैरानी

Exit mobile version