Ben Stoke Surgery: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। चेहरे की सर्जरी के बाद स्टोक्स का चेहरा पहले की तुलना में काफी अलग नजर आ रहा है।
Ben Stokes’ transformation after cheekbone surgery following a net practice injury. 👀👀#BenStokes #CricTracker #ENGvsNZ pic.twitter.com/SQkxatucPV
— CricTracker (@Cricketracker) June 4, 2026
दरअसल, इंग्लैंड की नई टेस्ट किट के प्रमोशनल फोटोशूट की तस्वीरें जारी हुईं, जिनमें स्टोक्स का बदला हुआ चेहरा साफ दिखाई दिया। सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि उनकी शारीरिक बनावट में भी बदलाव देखा गया है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना शुरू कर दी है।
Ben Stoke New Look: फैंस के बीच चर्चा का विषय बना नया लुक
स्टोक्स के पतले और बदले हुए चेहरे को देखकर कई लोग हैरान रह गए। हालांकि, मेडिकल एक्पर्ट्स का मानना है कि चेहरे की गंभीर चोट और उसके बाद हुई सर्जरी के कारण इस तरह के बदलाव आम हो सकते हैं। यही वजह है कि उनके लुक में इतना बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है।
Ben Stoke News: ट्रेनिंग के दौरान लगी थी गंभीर चोट
कुछ समय पहले बेन स्टोक्स को अपने काउंटी क्लब डरहम के साथ प्रेक्टिस करते समय चोट लग गई थी। ट्रेनिंग के दौरान क्रिकेट गेंद सीधे उनके चेहरे पर लगी, जिससे उनके गाल की हड्डी को गंभीर नुकसान पहुंचा था। इसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।
Ben Stoke Surgery: बेन स्टोक्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी थी सर्जरी की जानकारी
चोट के बाद स्टोक्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। उस पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा था कि लोगों को उनके चेहरे से ज्यादा गेंद की हालत देखनी चाहिए। ऐसे में अब सर्जरी के बाद उनका नया लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।
