Ben Stoke Night Club Controversy: लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम जश्न में डूबी हुई थी, लेकिन इसी बीच टीम के दो बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम एक नए विवाद में सामने आने से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। दरअसल कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के एक नाइटक्लब में देर रात मौजूद रहने को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जांच शुरू कर दी है।
बोर्ड का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों ने टीम के निर्धारित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है, ऐसा हो सकता है। मामले की फेयर इन्वेस्टिगेशन इन्श्योर करने के लिए इस पूरे मामले की निगरानी स्वतंत्र क्रिकेट रेगुलेटर को सौंपी गई है।।
England Team Upcoming Series: अपकमिंग टेस्ट सीरीज पर पड़ सकता है असर

यह विवाद इंग्लैंड के लिए इसलिए भी चिंता का विषय बन गया है क्योंकि टीम को जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज खेलनी है। ईसीबी ने जांच पूरी होने तक दूसरे टेस्ट के लिए टीम सेलेक्शन की प्रक्रिया रोक दी है। बोर्ड इस बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ डिसीप्लेनरी कार्रवाई की जाए या उन्हें सस्पेंड किया जाए। अगर ऐसा होता है तो दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि स्टोक्स और एटकिंसन दोनों ही टीम के अहम सदस्य हैं।
Ben Stoke News: नाइटक्लब में क्या हुआ?

ईसीबी के ऑफिशियल बयान के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खत्म होने के बाद सोमवार तक बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में मौजूद थे। इसी दौरान एक कथित घटना सामने आई, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल बोर्ड घटना से जुड़ी सभी जानकारियां इक्ट्ठी कर रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि किसी कानूनी नियम का उल्लंघन हुआ है या नहीं, लेकिन टीम कर्फ्यू और नाइटक्लब के नियमों के उल्लंघन की संभावना को देखते हुए ईसीबी ने कड़ा रुख अपनाया है।
England Cricketer In Off Field: ऑफ-फील्ड विवादों से जूझ रहा है इंग्लिश क्रिकेट

इंग्लैंड क्रिकेट में खिलाड़ियों के मैदान के बाहर होने वाले व्यवहार को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है। हाल के सालों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने बोर्ड की मुश्किलें बढ़ाई हैं। कुछ समय पहले एशेज सीरीज से पहले सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में एक नाइटक्लब के बाहर विवाद का शिकार हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां एक बाउंसर ने उन्हें मुक्का मार दिया था। उस समय जैकब बेथेल और जोश टंग भी उनके साथ मौजूद थे। घटना के बाद ईसीबी ने खिलाड़ियों पर आधी रात के बाद बाहर रहने को लेकर सख्त नियम लागू किए थे।
Ben Stoke Night Club Controversy: स्टोक्स का विवादों से पुराना नाता

बेन स्टोक्स का नाम इससे पहले भी एक बड़े विवाद में सामने आ चुका है। साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे जीत के बाद ब्रिस्टल स्थित एमबारगो नाइटक्लब के बाहर हुई सड़क झड़प के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उस घटना ने स्टोक्स के करियर और इमेज दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।
अब एक बार फिर नाइटलाइफ से जुड़े विवाद में उनका नाम आने से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं और इंग्लैंड क्रिकेट में नई बहस शुरू हो गई है। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि स्टोक्स और एटकिंसन का भविष्य क्या होगा और क्या इंग्लैंड को अपकमिंग टेस्ट मुकाबले में अपने दो अहम खिलाड़ियों के बिना उतरना पड़ेगा या नहीं।
Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर






