Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

By rishabhpandey

Published on:

BCCI Announce Prize Money

BCCI Announce Prize Money: टीम इंडिया ने बीते रविवार (08 मार्च) को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जो रिकॉर्ड बनाया है, उसकी सराहना पूरी दुनिया में की जा रही है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के लिए आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का एलान किया था. लेकिन अब सामने आ रही नई खबर के मुताबिक ये रकम बढ़कर तकरीबन 158 करोड़ रुपये कर दी गई है. तो चलिए जानते हैं कि टीम इंडिया को टोटल कितनी रकम मिलेगी.

बीसीसीआई ने किया कैश प्राइज मनी का एलान

BCCI Announce Prize Money: आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने मंगलवार (10 मार्च) को टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी का एलान किया है. भारतीय बोर्ड ने एक पोस्ट जारी करते हुए इस बात की घोषणा की है. अगर आईसीसी और बीसीसीआई की प्राइज मनी को मिला लिया जाए तो यह करीब 158 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाती है. इस तरह दोनों को मिलाकर टीम इंडिया इस प्राइज मनी को अपने नाम करेगी. हालांकि ये सारी रकम सिर्फ भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ही नहीं दी जाएगी बल्कि इसे सपोर्ट स्टाफ के बीच भी बांटा जाएगा.

बोर्ड ने जारी किए हुए रिलीज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, “बीसीसीआई ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद उनके लिए 131 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी का एलान किया है.”

2024 में बीसीसीआई ने दिए थे 125 करोड़

BCCI Announce Prize Money
BCCI Announce Prize Money (Source: Social Media)

BCCI Announce Prize Money: पिछला यानि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भी भारतीय बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का एलान किया था. लेकिन इस बार यानि 2026 में इस रकम में 6 करोड़ का इजाफा हुआ है. जो कि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए काफी खुशी की बात है.

तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम

BCCI Announce Prize Money
BCCI Announce Prize Money (Source: Social Media)

BCCI Announce Prize Money: भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले मेन इन ब्लू ने 2007 और 2024 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी. इसके अलावा लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली भी भारत पहली टीम बन गई है. इसी वजह से टीम इंडिया का ये डामिनेंट अंदाज आज दुनियाभर में हर एक टीम पर सिर चढ़कर बोल रहा है.

Read More: T-20 World cup जीतने पर मुंबई में इस दिन होगी Victory Parade, जानें पूरी डिटेल्स