BBC Postpone Ireland Tour: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BBC) की ओर से सितंबर 2026 में बांग्लादेशी टीम को आयरलैंड का दौरा करना था, लेकिन अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक उसे स्थगित कर दिया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड इस टाइम पीरियड के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की मेजबानी करने की प्लानिंग बना रहा है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, जब भारत के साथ होने वाली सीरीज को 2025 से शिफ्ट कर के सितंबर 2026 में किया गया था, उसी समय क्रिकेट आयरलैंड से नई तारीख देने का अनुरोध किया गया था. तब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026 में दौरे को आगे बढ़ाने में असमर्थता जताई थी, इसके बाद दोनों बोर्ड आपसी सहमति से सीरीज को टालने पर सहमत हुए है.
BBC Postpone Ireland Tour: क्या है संभावित कार्यक्रम

ऐसा बताया जा रहा है कि बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा 2027 में किसी समय आयोजित किया जा सकता है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश पहुंच सकती है. वनडे मुकाबले एक, तीन और छह सितंबर को, जबकि टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जा सकते हैं.

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है. सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गया है. टीम के 79 रेटिंग प्वाइंट हैं और वह 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से आगे है. वहीं इस समय बांग्लादेश का पूरा ध्यान वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालिफाई करने पर है. विश्व कप में सीधे क्वालिफाई करने के लिए बांग्लादेश को 31 मार्च 2027 तक टॉप-8 में जगह बनानी होगी. अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती तो उसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा.
BBC Postpone Ireland Tour: दौरा टला तो बांग्लादेश की बढ़ेगी मुश्किलें

आयरलैंड दौरे के टलने के बाद बांग्लादेश के पास न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दौरे भी है और इन मैचों के दौरान ही बांग्लादेश के पास ये मौका है कि वो खुद को साबित करते हुए टॉप 8 में जगह बना पाए. बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 के मैच खेलने के लिए भारत नहीं आई थी और विश्व कप का बहिष्कार किया था.
ऐसे में भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी या नहीं, इस पर भी अभी साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता. अगर भारत का दौरा किसी कारण से टलता है तो बांग्लादेश के पास क्वालिफिकेशन डेडलाइन से पहले सीमित वनडे मैच ही बचेंगे, जो कि सीधे तौर पर उसके विश्व कप में एंट्री करने के सपनें को और भी ज्यादा मुश्किल बना सकते हैं.
Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव






