बांग्लादेश को ICC की बड़ी सौगात, T20 वर्ल्ड कप से बाहर करने का अब दिया बड़ा इनाम

By raj kiran

Published on:

Bangladesh wins the battle with ICC

Bangladesh wins the battle with ICC: बांग्लादेश-पाकिस्तान और आईसीसी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आईसीसी ने बांग्लादेशी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. जिसका पाकिस्तान ने खुलकर विरोध किया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की धमकी दी. हालांकि अब उन्होंने खेलने के लिए हामी भर दी है. इसके लिए आईसीसी को बांग्लादेश पर कुछ मेहरबानियां करनी पड़ी.

Bangladesh wins the battle with ICC: बांग्लादेश को आईसीसी की सौगात

Bangladesh wins the battle with ICC

बांग्लादेश को 2026 टी20 विश्व कप से हटने का कुछ खास नुकसान नहीं हुआ. पाकिस्तान ने उनके लिए आईसीसी से लोहा लिया. साथ ही बांग्लादेश की कुछ मांगें भी पूरी करवाई. आईसीसी ने बांग्लादेशी टीम को बड़ी सौगात दी है. पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने ये शर्त रखी थी कि वह बांग्लादेश पर कोई कारवाई न करे. तभी वो भारत के साथ 15 फरवरी वाला मुकाबला खेलेगी.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उनकी ये शर्त मान ली हैं. साथ ही ये वादा किया है कि 2028 से 2031 के बीच एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी वह बांग्लादेश को सौंपेगी. रिपोर्ट्स के मुतबाकि अगला अंडर-19 विश्व कप बांग्लादेश में ही होगा. हालांकि आईसीसी ने अभी खुलासा नहीं किया है.

इस वजह से हुए थे टूर्नामेंट से बाहर

Bangladesh wins the battle with ICC

ये पूरा विवाद तब हुआ जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया. बीसीसीआई ने दबाव में आकर ये फैसला लिया. दरअसल बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हिंसा को लेकर भारत में जमकर विरोध किया गया. साथ ही बांग्लादेशी खिलाड़ी के खेलने पर काफी सवाल उठा. नतीजा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को मुस्तफिजुर को निकालना पड़ा.

इससे बांग्लादेश बौखला गया. उन्होंने बदले में आईसीसी से कहा कि वह 2026 टी20 विश्व कप के मैच भारत जाकर नहीं खेलेगी. उनके वेन्यू बदले जाएं. इसपर आईसीसी काफी नाराज हो गया. उन्होंने बांग्लादेश को हटाकर स्कॉटलैंड को उनकी जगह रिप्लेस कर दिया.

इन मांगों को मानने से आईसीसी ने किया इंकार

Bangladesh wins the battle with ICC

बांग्लादेश और पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कुछ अन्य शर्तें भी रखी थीं. जिनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला आयोजित कराना और बांग्लादेश-भारत के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराना था. हालांकि इन दोनों मांगों को आईसीसी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया.

 

Read More: ‘फिर हराएंगे’, USA के खिलाड़ी ने पाकिस्तान को दिया चैलेंज, 2024 T20 WC वाला इतिहास दोहराने की कही बात

Exit mobile version