Babar Azam Becomes Cook: बाबर आजम अभी क्रिकेट से वैसे तो ब्रेक पर हैं, लेकिन उनकी चर्चाएं अभी भी हो रही है. हालांकि इस बार वो अपने गेम को लेकर नहीं बल्कि खाने को लेकर सुर्खियों में आए हैं. वो चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेले और नेशनल टी20 कप से भी बाहर रहे. पाकिस्तानी बल्लेबाज पिछले कुछ समय से अपने खराब प्रदर्शन की वजह से कई लोगों द्वारा क्रिटीसाइज भी हुए, लेकिन अब वो एक बार फिर क्रिटीक्स के निशाने पर हैं. पर इस बार वजह उनकी फॉर्म नहीं, बल्कि उनका वायरल वीडियो है. इसमें बाबर ईद-उल-फितर के मौके पर खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
बाबर आजम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन कुछ खास रहा नहीं थी, भारत के खिलाफ सबसे अहम मुकाबले में भी वो सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भी वे सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए थे. ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ वह सिर्फ 15 ही रन बना पाए थे. यही वजह हैं कि जब बाबर ने कुकिंग करते हुए का वीडियो शेयर किया तो फैंस ने उनको आड़े हाथ लेना शुरू करे दिया.
Babar Azam Becomes Cook: ‘शेयर खुरमा’ बनाते बाबर

पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. ईद के मौके पर उन्होंने पारंपरिक पकवान ‘शीर खुरमा’ बनाया, उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया. बाबर ने इसे अपनी स्वीट ईद सिग्नेचर रेसिपी बताया. लेकिन ये वीडियो वायरल होते ही उनके क्रिटीक्स को पसंद नहीं आया और हर किसी ने उनपर तंज कसना शुरू कर दिया.

बाबर के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजाकिया मीम्स भी शेयर किए और तीखी प्रतक्रिया दी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘अब ये ढाबा खोलेगा, क्रिकेट तो खत्म हो गया इनका.’ पाकिस्तानी फैंस उनसे गुस्सा हैं क्योंकि वे अहम मैचों में कुछ योगदान नहीं दे पा रहे. एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ईद की बिरयानी में भी चार ओपनर होंगे, मिडिल आर्डर (मसालें) नहीं. उम्मीद है बाबर प्लेइंग 11 चुनने से ज्यादा अच्छा खाना बनाना जानते होंगे.

कई फैंस तो उनसे इतना ज्यादा गुस्सा है कि वो उन्हे टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें संन्यास की सलाह देते हुए कहा कि ये पाकिस्तान टीम के लिए अच्छा होगा. आप क्रिकेट छोड़कर कुक बन जाओ. हालांकि अब जल्द ही पाकिस्तान में सुपर लीग शुरू होने वाली है और बाबर फिलहाल उसमें खेलते हुए नजर आएंगे. बाबर आजम PSL 2026 में पेशावर जाल्मी टीम के कप्तान हैं.
Read more: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव






