Axar Patel ने मिलर के 2 गेंदो पर जीत ना दिला पानें पर कही ये बड़ी बात, जानें कैसी सिचुएशन से हारी थी Delhi Capitals की टीम

By rishabhpandey

Published on:

Axar Patel On DC Loss

Axar Patel On DC Loss: IPL 2026 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में बेहद ही रोमांच देखने को मिला, क्योंकि इस मैच में आखरी गेंद तक ये नहीं पता था कि कौन सी टीम जीतने वाली है. इस मैच में कई उतार-चढ़ाव आए, हालांकि मैच खत्म होने तक दिल्ली को जीत के लिए 2 गेंद में सिर्फ दो रन बनाने थे.

Axar Patel On DC Loss
Axar Patel On DC Loss (Source: Social Media)

लेकिन फिर भी डेविड मिलर दिल्ली को जीत नहीं दिला सके. हालांकि, यह भी सच है कि मिलर ने ही हारे हुए मैच में दिल्ली की वापसी कराई थी. पर ये भी कहना गलत नहीं होगा कि उनकी वजह से ही दिल्ली को मैच हारना पड़ा था. टारगेट से इतने करीब आने के बाद हार मिलने पर कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश दिखे. लेकिन फिर भी मैदान में वो डेविड मिलर से गले मिलते दिखाई दिए, जो कि अंदर ही अंदर काफी दुखी थे. ऐसे में मैच के बाद अक्षर ने एक बहुत बड़ा बयान भी दिया.

Axar Patel On DC Loss: हम सभी दुखी महसूस कर रहे हैं- अक्षर पटेल

Axar Patel On DC Loss
Axar Patel On DC Loss (Source: Social Media)

मैच के बाद अक्षर पटेल का कहना था कि, “सीजन की शुरुआत में ही मैंने कहा था कि हमें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना है. किसी भी स्थिति में शांत रहना है, हम सभी दुखी महसूस कर रहे हैं, लेकिन कोई बात नहीं हम मुस्कुरा सकते हैं. यह एक लंबा टूर्नामेंट है, मुझे लगता है कि अगर उसने (मिलर) वो छक्के नहीं मारे होते तो हम गेम में नहीं होते. हम चेन्नई जाएंगे और फिर से शुरुआत करेंगे.”

Axar Patel On DC Loss: लास्ट 12 गेंद पर दिल्ली को चाहिए थे 36 रन

Axar Patel On DC Loss
Axar Patel On DC Loss (Source: Social Media)

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के सामने गुजरात टाइटंस ने 211 रनों का टारगेट रखा था और आखरी की 12 गेंदों में जीत के लिए 36 रन चाहिए थे. जिसके बाद 19वें ओवर में डेविड मिलर ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. सिराज ने यह ओवर फेंका और कुल 23 रन दिए. अब लास्ट ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रन बनाने थे. लेकिन इस ओवर में विपरज निगम एक चौका लगाकर अगली गेंद पर आउट हो गए और फिर गेदबाजी करने आए कुलदीप यादव ने आते ही मिलर को सिंगल दिया.

Axar Patel On DC Loss
Axar Patel On DC Loss (Source: Social Media)

अब दिल्ली को जीत के लिए लास्ट तीन गेंद पर आठ रन बनाने थे और स्ट्राइक पर भी मिलर ही थे. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिलर ने सामने की तरफ लंबा छक्का जड़ा. अब दिल्ली को आखिरी दो गेंद पर जीत के लिए सिर्फ दो रन बनाने थे. इसके बाद 5वीं गेंद पर मिलर ने लेग साइड पर शॉट खेला, लेकिन उन्होंने कुलदीप यादव को सिंगल लेने से मना कर दिया.

अब बची आकरी बॉल और अभी भी दिल्ली को जीतने के लिए दो रन बनाने थे. ऐसे में कृष्णा ने बाउंसर फेंकी और मिलर बीट हो गए, लेकिन विकेटकीपर के हाथ से सिंगल लेने के चक्कर में कुलदीप यादव जो कि बैटर क्रीज की साइड भाग रहे थे, वो आउट हो गए और गुजरात टाइटंस मैच जीत गया. इस तरह से ये गुजरात के इस सीजन की पहली जीत रही.

Read More: Rajasthan Royals और Royal Challengers Bangaluru के मैच में कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ