Axar Patel On CSK: IPL 2026 का बेहद ही शानदार मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जिसमें सीएसके ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया. हालांकि इस हार को लेकर DC के कप्तान अक्षर पटेल ने काफी चर्चा की और हार का कारण खराब फील्डिंग को बताया, जबकि बल्लेबाजों की कोई भी गलती ना बताते हुए उन्होंने उनका बचाव किया.

CSK ने DC को 213 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई. लेकिन 5वें ओवर की आखरी गेंद पर केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए, तब दिल्ली का स्कोर 61 रन था. पर राहुल के जाने के बाद तो मानों दिल्ली टीम के विकेट की झड़ी लग गई. जो अकेले प्लेयर दिल्ली के लिए लड़ते दिखाई दिए वो थे सिर्फ ट्रिस्टन स्टब्स, जिन्होंने 60 रन बनाए, लेकिन ये काफी नहीं थे.
Axar Patel On CSK: अक्षर ने खराब फील्डिंग को बताया निर्णायक

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि, “हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन पावरप्ले के बाद हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए और इससे हमारी लय टूट गई. इस मैच में फील्डिंग ही निर्णायक साबित हुई. एक साथ कई विकेट गिरने से लय वापस पाना मुश्किल हो गया. बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन कुल मिलाकर हमारी फील्डिंग निराशाजनक रही.”

अक्षर ने अपनी बात जारी रखते हुए CSK के स्कोर के बारे में कहा कि, “मैं गेंदबाजों को इसका श्रेय देना चाहूंगा कि एक अच्छी पिच पर, जब सामने जमे हुए बल्लेबाज थे, तब भी उन्होंने विरोधी टीम को इतने कम स्कोर पर रोककर रखा. हमने कुछ कैच छोड़ दिए. अगर हमने वे कैच लपक लिए होते, तो शायद नतीजा कुछ और ही होता.”
वहीं अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की तारीफ में भी कुछ बातें कहीं, जिन्होंने ओस आने के बावजूद दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने कहा कि, “दूसरी पारी में ओस पड़ने की वजह से उनके लिए थोड़ी मुश्किल ज़रूर हुई, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की.”
Axar Patel On CSK: जेमी ओवरटन ने लिए 4 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जेमी ओवरटन ने सबसे किफायती गेंदबाजी की और 4 महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाए. उन्होंने समीर रिजवी (6), डेविड मिलर (17) और आकिब नबी (4) जैसे प्लेयर्स को बेहद ही सस्ते में निपटा दिया. वहीं दिल्ली के पास अब आखिरी उम्मीद के तौर पर बचे थे सिर्फ ट्रिस्टन स्टब्स, पर उनको भी महज 60 रनों पर ओवरटन ने पैविलियन वापस भेज दिया. ओवरटन ने 4 ओवरों में मात्र 18 रन दिए और 4 विकेट चटकाए. वहीं संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए. इस पारी में संजू ने 4 छक्के और 15 चौके जड़े.
Read More: LSG की अचानक खुली किस्मत, KKR को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल में मारी छलांग






