Australia Players In PSL 11: पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान में एयर-स्ट्राइक कर के 400 लोगों की जान ली है, जिसकी वजह से पाकिस्तान की सुपर लीग पर खतरा मंडराने लगा है. PSL शुरू भी हो जाता है तो खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं. दरअसल इस हादसे के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को पहले ही सतर्क रहने की सलाह दे दी है. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे नामी ऑस्ट्रेलियाइ खिलाड़ी खेलने वाले हैं.
PSL 11 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है और इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कोच टिम पेन और जेसन गिलेस्पी भी इस लीग का हिस्सा हैं. लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खराब हालातों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों और कोचों को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी है.
Australia Players In PSL 11: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलेंगे PSL

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल ‘कोड स्पोर्ट्स’ के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी PSL खेलने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन उन्हें वहां पेशावर से दूरी बनाए रखने की सलाह मिली है. पेशावर में PSL के मैच खेले जाने हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने पेशावर को ‘नो ट्रेवल जोन’ बताया है.
इससे 28 मार्च को होने वाले पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडीज के मैच पर खतरा मंडराने लगा है. क्योंकि दोनों ही टीमों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मौजूद हैं. तो ऐसे में हो सकता है कि इन दोनों ही टीमों की ओर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी एड्वाइजरी को देखते हुए जेक फ्रेजर मैकगर्क और आरोन हार्डी मैच को ना खेले.
Australia Players In PSL 11: अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने नाम लिया वापस

इसी रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यह भी आश्वासन दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर उनके लिए प्राइवेट फ्लाइट की व्यवस्था की जाएगी. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग से पहले ही सभी अफगानिस्तानी खिलाड़ी अपना-अपना नाम वापस ले चुके हैं. मुजीब उर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद नबी समेत कई खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन ऑक्शन शुरू होने से पहले ही सभी अफगानी खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल






