Rohit और Kohli की रिटायरमेंट को लेकर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, गौतम गंभीर को लेकर कही चौंकाने वाली बात

By rishabhpandey

Published on:

Ashwin On Ro-Ko Retirement

Ashwin On Ro-Ko Retirement: रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टीम इंडिया के दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, अब वो सिर्फ वनडे के लिए एवेलेबल हैं. दोनों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था. फिर मई में अचानक दोनों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. दोनों का टेस्ट संन्यास फैंस के लिए वाकई चौंकाने वाला था. लेकिन अब पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने गौतम गंभीर का सपोर्ट करते हुए कहा है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली का टाइम खत्म हो गया, तो इसमें गलत क्या है.

Ashwin On Ro-Ko Retirement (Source: Social Media)

एक मीडिया रिपोर्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन ने कहा है कि गौतम गंभीर का कोच के रूप में एक नजरिया हो सकता है. उन्हें टीम के हक में फैसले लेने का अधिकार है. इसके अलावा अश्विन ने कहा कि अगर गंभीर को लगा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज का टाइम पूरा हो गया है, तो इसमें गलत क्या है. अगर कोई उनसे नाराज है तो ये उनकी पर्सनल च्वॉइस हो सकती है.

Ashwin On Ro-Ko Retirement: अपने संन्यास पर क्या बोले अश्विन

Ashwin On Ro-Ko Retirement (Source: Social Media)

अपने संन्यास को लेकर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि, “अगर किसी को गौतम गंभीर से नाराज होना चाहिए था, तो वो मैं हूं क्योंकि उनके कोच बनते ही मेरा टाइम खत्म हो गया था. लेकिन हमें अपनी ईगो को साइड में रखकर सोचना होगा. कोच का काम टीम के फ्यूचर को सेफ करना होता है. हो सकता है कि उनके नजरिए में मेरा कोई फ्यूचर न हो और यह पूरी तरह से ठीक है.”

अश्विन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, “मेरी सबसे बड़ी ताकत सही वक्त पर फैसला लेना है. पर्थ टेस्ट के बाद जब मैं प्लेइंग 11 से बाहर हुआ, तो मुझे समझ आ गया था कि अब मेरा वक्त पूरा हो गया है. मैं उन खिलाड़ियों में से नहीं हूं जो वापसी की उम्मीद से टीम के इर्द-गिर्द मंडराता रहे. मैंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और अब नए लोगों के लिए रास्ता छोड़ना सही था.”

Read More: Mumbai Indians की प्लेइंग 11 में कौन से प्लेयर्स होंगे शामिल, Rohit या Surya किसकी वजह से टीम बनेगी चैंपियन?

Exit mobile version