Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend: पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल 2026 में खेलने वाले प्लेयर Arshdeep Singh एक बार फिर से चर्चाओं में हैं, लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने का कारण उनका परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही कुछ बाते हैं.

दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं है, जिनमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए है. हालांकि तस्वीर में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन फैंस ने छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देते हुए अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए हैं.
🚨 REVEALATION OF ARSHDEEP SINGH GIRLFRIEND ON SNAPCHAT 🚨
So Arshdeep Singh is dating Indian actress Samreen Kaur 👀
Paji thought we won’t be able to guess the girl, Fans accumulated all the photos and Recent stories of ARSHDEEP Singh and Samreen Kaur Instagram Photos and has… pic.twitter.com/VGEOCG5nd1
— Bemba Tavuma X 🐐 (@gaandfaadtits) April 5, 2026
तस्वीर में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि लड़की के हाथ पर छोटा सा टैटू बना है और नाखूनों पर अलग सा डिजाइन भी है. जिसे देखकर कई लोगों ने ये दावा किया है कि वो कोई और नहीं बल्कि पंजाबी एक्ट्रेस Samreen Kaur हैं और इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया. कई यूजर्स का ये मानना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend: समरीन कौर की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
View this post on Instagram
इसी बीच समरीन कौर की कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं हैं, जिनमें वो पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पहले शेयर की थीं, हालांकि ये मौजूदा सीजन की नहीं बल्कि पिछले साल की बताई जा रही हैं.
Arshdeep Singh’s Rumoured Girlfriend: कौन है समरीन कौर?

🚨 RUMOURS ALERT 🚨
Arshdeep Singh posted two stories on Snapchat where he’s seen holding a girl’s hand.
Fans noticed the “੧” tattoo, which matches Samreen Kaur, who is also the ex of Ashish Chanchlani.
Is Arshdeep dating Samreen Kaur? 👀 pic.twitter.com/dEGw3Gkq1t
— Mention Cricket (@MentionCricket) April 5, 2026
समरीन कौर पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा रह चुकी हैं. वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं. अगर इसके अलावा बात करें तो, वो बॉलीवुड में 83 फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं. जिसमें उन्होंने एक क्रिकेटर की मंगेतर का किरदार निभाया था.

समरीन कौर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था और वह फिलहाल 26 साल की हैं. उम्र में वह अर्शदीप सिंह से एक साल छोटी बताई जाती हैं. हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही इन चर्चाओं पर अभी तक न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है. पर अगर दोनों के रिलेशन की बात सच्ची है, तो ये अर्शदीप के फैंस के लिए एक बेहतरीन खबर साबित होगी.






