Arjun Tendulkar In Nets: क्रिकेट जगत के भगवान कहे जानें वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर चलती रहती हैं. कई लोग कहते हैं कि वो ढंग से बॉलिंग नहीं कर पाते, तो वहीं कई लोगों का कहना होता है कि अर्जुन को क्रिकेट खेलना ही नहीं आता.
Remember The Name – Arjun Tendulkar https://t.co/UGS1abBMKD pic.twitter.com/gHvUyNb39N
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) April 6, 2026
लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऋषभ पंत को लगातार सटीक यॉर्कर गेंदें डाल रहे हैं. आपको बता दें कि इस साल के आईपीएल में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हैं, उन्हें LSG ने ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस से खरीदा था. वो बात अलग है कि अब तक अर्जुन को लखनऊ के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया है.
लेकिन वायरल वीडियो में तो मानों अर्जुन ने धमाल ही मचा दिया है. वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के फ्रैक्टिस मैच में अर्जुन किस तरह बेहतरीन बॉल फैंक रहे हैं. नेट पर अर्जुन तेंदुलकर ऋषभ पंत को गेंदें डाल रहे हैं. अर्जुन की सटीक लाइन और तेज गति से यॉर्कर गेंदें देख कर फैंस भी हैरान हैं. उनकी इन गेंदों का पंत के पास भी कोई जवाब नहीं दिखा. अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं बल्कि अपने क्रिकेट के प्रति जूनून के लिए खेलते हैं.
Arjun Tendulkar In Nets: अर्जुन तेंदुलकर का IPL करियर
26 साल के अर्जुन ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. उस सीजन उन्होंने कुल 4 मैच खेले, जिनमें 3 विकेट लिए. 2024 में उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला, जिसमें वह कोई विकेट नहीं ले पाए. हालांकि बीते साल तो मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें एक भी गेम खेलने का मौका नहीं दिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में 2 मैच खेले हैं और टीम दिल्ली के हाथों पहले मैच में अपने होम ग्राउंड पर हार गई थी. जिसमें टीम की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली थी. हालांकि अपने दूसरे मैच में LSG ने बाउंस बैक किया और सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से करारी मात दी. टीम में शामिल एक्सपीरिएंस्ड गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय इस मैच में दिया.
हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने पॉवरप्ले में 2 विकेट लेकर अच्छी शुरुआत दिलाई थी, फिर उन्होंने दोनों खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को सस्ते में ही आउट कर दिया था. वहीं टारगेट का पीछा करते हुए ऋषभ पंत ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी. हालांकि अब LSG की टीम ऐसे ही बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार रखेगी या फिर दोबारा अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आएगी, ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट
