Arjun-Saaniya’s wedding pictures: महान सचिन तेंदुलकर के बेट और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग शादी रचाई है. गुरुवार 5 फरवरी को दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर शादी के बंधनों में बंध गए.
इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए वहां एक से बढ़कर एक सितारे मौजूद थे. भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़े तमाम लोगों ने इस शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं.
एमएस धोनी-साक्षी
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचने वाले मेहमान महेंद्र सिंह धोनी ही रहे. कैप्टन कूल ने जैसे ही एंट्री मारी, सबकी नजर उन्हीं के ऊपर ठहर गई. उनके साथ उनकी वाइफ साक्षी भी वहां मौजूद थे.
दोनों ट्विनिंग कर रहे थे और एक ही रंग के कपड़े पहने हुए थे. माही ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था. वहीं साक्षी भी इसी रंग के सूट में बेहद प्यारी दिख रही थीं.
सुरेश रैना-प्रियंका
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना भी अपनी वाइफ प्रियंका के साथ अर्जुन तेंदुलकर और सानिय चंडोक की शादी में शरीक होने पहुंचे. ये कपल भी ट्विनिंग कर रहे थे. रैना ने सिल्वर कलर की शेरवानी पहनी हुई थी. वहीं प्रियंका भी इसी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी.
युवराज सिंह-हेजल कीच
युवराज सिंह और उनकी वाइफ हेजल कीच भी इस बिग फैट वेडिंग में शामिल हुए. युवी ने ब्लू सिल्क की कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी हुई थी. वहीं हेजल ने भी लगभग इसी कलर की साड़ी पहनी हुई थी. दोनों काफी सुंदर दिख रहे थे.
अजिंक्य रहाणे-राधिका
टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका भी इस मौके पर मुंबई में उपस्थित थे. रहाणे काले रंग का सूट पहनकर आए थे. उनकी वाइफ गुलाबी साड़ी में खूबसूरती बिखेर रही थी.
आकाश चोपड़ा-आक्षी
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा अपनी वाइफ आक्षी के साथ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शामिल हुए.
Read More: साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने भारत को दी चेतावनी, T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह
