भारत के लिए फिर बजी खतरे की घंटी, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, 12 फरवरी का मैच कर सकता है मिस

By raj kiran

Published on:

Another Indian Cricketer got Injured

Another Indian Cricketer got Injured: टीम इंडिया 12 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 के तहत दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी. ग्रुप-ए में मौजूद नामीबिया से उनका आमना-सामना होगा.

इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के सामने कई सारी चुनौतियां खड़ी हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा है. वहीं एक और प्लेयर की इंजरी ने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं.

Another Indian Cricketer got Injured: भारत का एक और खिलाड़ी चोटिल

Another Indian Cricketer got Injured
Another Indian Cricketer got Injured

भारतीय टीम इस समय अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की इंजरी की समस्या से जूझ रही है. पहले हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होकर बाहर हुए. उसके बाद यूएसए के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह को बुखार हो गया. वहीं अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

अब एक और क्रिकेटर चोटिल हो गए हैं. ये और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन हैं. हाल ही में दो साल के बाद टीम में वापसी करने वाले ईशान को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए इंजरी का सामना करना पड़ा.

नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन

Another Indian Cricketer got Injured
Another Indian Cricketer got Injured

ईशान किशन की इंजरी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की सिरदर्दी बढ़ा दी है. मैच से एक दिन पहले की शाम ईशान नेट्स में बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे. वहीं जसप्रीत बुमराह उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे. बुमराह की एक खतरनाक यॉर्कर सीधी आकर ईशान के बाएं पैर पर लगी.

जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े. जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें 27 वर्षीय खिलाड़ी दर्द से कराहते हुए नजर आए. टीम के फिजियो ने फौरन आकर उनका उपचार किया. थोड़ी देर बाद वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े हुए दिखे. हालांकि नामीबिया के विरुद्ध वह खेलेंगे या नहीं, फिलहाल ये कहा नहीं जा सकता.

नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेलने उतरेगी मैच

Another Indian Cricketer got Injured
Another Indian Cricketer got Injured

भारत और नामीबिया गुरुवार 12 फरवरी को आमने-सामने होगी. दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम इस मुकाबले की मेजबानी करेगा. जहां टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी.

 

Read More: पाकिस्तान की शामत आनी तय, कोलंबो में शानदार है भारत का रिकॉर्ड