लिंग बदलते ही Anaya Banger की बदली चाल, लड़खड़ाते हुए बेड पर लेटी क्रिकेटर

By rishabhpandey

Published on:

Anaya Bangar Health Update

Anaya Bangar Health Update: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल इस वीडियो में अनाया थोड़ी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है और उसके बाद उनके आप पास खड़ी नर्स उन्हें लेजाकर बेड पर लेटाती दिखाई दे रही है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Anaya Bangar Health Update: अनाया बांगर की क्या है हालत

Anaya Bangar Health Update (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनाया ने बीते दिनों जेंडर अफर्मिंग सर्जरी कराई थी, जो कि पूरी तरह से सफल रही. उन्होंने बताया था कि 4 दिन के बेड रेस्ट के बाद आखिरकार वो ठीक से चल पा रही हैं. अनाया ने पुष्टि की है कि उनकी लिंग परिवर्तन सर्जरी पूरी हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्होंने ये जानकारी शेयर की है. दिग्गज क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया का नाम पहले आर्यन था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने हार्मोनल चेंज को लोगों के साथ शेयर किया.

अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें हल्का दर्द और बेचैनी महसूस हो रही है. वो अब एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में पहचान बना रही हैं और हेल्थ अपडेट देकर उन्होंने बताया कि उन्हें मेडिकल तौर पर कोई दिक्कत नहीं हो रही है और एक-दो हफ्तों में पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद जता रही हैं.

Anaya Bangar Health Update: कैसा रहा सर्जरी के बाद अनाया का सफर

Anaya Bangar Health Update (Source: Social Media)

अनाया ने बताया कि यह सफर उनके लिए बहुत लंबा और चुनौतीपूर्ण रहा है और साथ ही उन्हें खूब सारा सपोर्ट भी मिला है. उन्होंने भारत के ट्रांसजेंडर लोगों के लिए भी आवाज उठाई है और सबसे उन्हें सपोर्ट करने का आग्रह किया है. सामने आए वीडियो में उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही है और नर्स की मदद से उन्होंने कदम आगे बढ़ाए है. मगर अनाया ने यह भी साफ किया कि उनकी रिकवरी ठीक से हो रही है.

लड़के से लड़की बनने से पहले अनाया बांगर क्रिकेट खेलती थीं. उन्होंने अपने पिता संजय बांगर के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत और यूनाइटेड किंगडम में डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है.

Read More: Mumbai Indians की प्लेइंग 11 में कौन से प्लेयर्स होंगे शामिल, Rohit या Surya किसकी वजह से टीम बनेगी चैंपियन?

Exit mobile version