Ajinkya Rahane On Cameron Green: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से हो चुकी है और इस सीजन का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस बेहद ही रोमांच से भरा दिखाई दिया. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन कमजोर गेंदबाजी के चलते ये लक्ष्य भी छोटा पड़ गया.
मुंबई इंडियंस ने 5 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से इस मैच को जीता और इतिहास में अपने सबसे बड़े सफल रन चेज की लिस्ट में टॉप पर इस चेज को शामिल किया. ऐसे में अब एक सवाल ये भी उठ रहा है कि कैमरून ग्रीन को आकिर रहाणे ने गेंदबाजी क्यों नहीं दी, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा है और यही सवाल केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे से भी मैच के बाद किया गया, जिस पर उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया.
कैमरून ग्रीन बैटिंग ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने आईपीएल में RCB और MI के लिए खेलते हुए कुल 16 विकेट लिए हैं. वहीं 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 14 विकेट हैं, यानी वो अच्छी खासी गेंदबाजी कर लेते हैं और उनके पास एक्सपीरिएंस भी है. ऐसे में एक सवाल ये उठा कि आखिर ग्रीन को गेंदबाजी क्यों नहीं दी गई, कमेंटेटर्स भी इससे हैरान थे. पर मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने इस सवाल का जवाब दिया.
Ajinkya Rahane On Cameron Green: अजिंक्य रहाणे ने क्या बताया
कैमरून ग्रीन से गेंदबाजी क्यों नहीं करवाई? इस सवाल के जवाब में अजिंक्य रहाणे ने कहा कि ये आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए. इसपर उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन को आईपीएल में अभी गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं दी है, क्योंकि अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते तो शायद मैच भी नहीं खेलते. इसपर रहाणे ने कहा, “मुझे लगता है कि इसका जवाब भी आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही दे पाएगी.”
Ajinkya Rahane On Cameron Green: अपनी चोट पर भी दी अपडेट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे को मैच के दौरान क्रैम्प आ गए थे, जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और इसके बाद रिंकू सिंह ने कप्तानी संभाली थी. इसपर रहाणे से जब पूछा गया कि वो अब कैसा महसूस कर रहे हैं तब उन्होंने कहा कि, “ठीक महसूस कर रहा हूं, लेकिन बहुत ज्यादा क्रैम्प्स हो रहे हैं, खासकर मेरी पिंडलियों में. उम्मीद है मैं ठीक हो जाऊंगा.” कमजोर गेंदबाजी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “गेंदबाजों के लिए सच में मुश्किल था, उनके पास अभी एक्सपीरिएंस की कमी है. मुंबई इंडियंस ने अच्छी बैटिंग की, मुझे उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज सीखेंगे.”
Read More: Rohit Sharma अपने नए वर्जन 2.0 में आ चुके हैं, सभी IPL टीम्स को अनिल कुंबले ने दी वार्निंग
