Ahmen Shehzad On Pakistan: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान को हर तरफ जमकर ट्रोल किया जा रहा है. क्योंकि हर किसी का ये कहना है कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 तक पहुंचने से पहले ही बाहर हो गया था और उसके बाद उनकी टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि अब हम बेहतर नहीं बेहतरीन टीम तैयार करेंगे. लेकिन इसके बावजूद भी उनको विन की जगह लन ही मिला है. ऐसे में टीम की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने कप्तान और टीम मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान की टीम एक “एसोसिएट टीम” जैसी लगने लगी है.
Ahmen Shehzad On Pakistan: पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन

मार्च 2026 में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया. निर्णायक तीसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला में खेला गया था, जहां बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली.
सीरीज का पहला मैच भी बांग्लादेश ने आसानी से जीत लिया था, जिसमें पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई थी. हालांकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली, लेकिन तीसरे और निर्णायक मैच में टीम दबाव में आ गई और सीरीज अपने हाथ से गंवा बैठी.
Ahmen Shehzad On Pakistan: अहमद शहजाद का तीखा बयान

इसके बाद सीरीज हारने पर अहमद शहजाद ने टीम के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान का प्रदर्शन इसी तरह चलता रहा तो टीम की स्थिति जिम्बाब्वे जैसी हो सकती है. उन्होंने कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी पर भी सवाल उठाए और कहा कि टीम मैच को सही तरीके से संभाल नहीं पा रही है. चाहे टारगेट अचीव करना हो या स्कोर का बचाव करना, दोनों ही स्थितियों में टीम कमजोर नजर आ रही है.
Ahmen Shehzad On Pakistan: टीम मैनेजमेंट पर भी उठाए सवाल
अहमद शहजाद ने टीम के कोच माइक हेसन और मैनेजमेंट की रणनीति पर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को बहाना बनाकर खराब प्रदर्शन को सही नहीं ठहराया जा सकता है, टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने के बाद भी अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं लिया. यही वजह है कि हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं.
हालांकि कई इंडियन लोग इसे अहमद शहजाद की टैक्टिक्स भी कहते हैं. क्योंकि अहमद को ये बात पता है कि वो पाकिस्तान की बुराई कर के ही इंडियन ऑडियंस को अपने चैनल पर ला सकते हैं. इसलिए वो बार बार अपनी टीम की बेइज्जती करते हैं. वैसे भी पाकिस्तान एक ऐसा भीखमंगा देश बन चुका है, जहां खाने के भी लाले पड़े हुए हैं, तो ऐसे में पाकिस्तान के लोगों को ये बात अच्छे से पता है कि ज्यादा पैसे भारतीय व्यूज से ही आएंगे, इसलिए वो इस तरह के टैक्टिक्स का इस्तेमाल करते हैं.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल






