Kavya Maran ने जिस अबरार पर खर्च किए करोड़ों, उसे पाकिस्तान टीम ने किया बाहर

By rishabhpandey

Published on:

Abrar Ahmed Out Of Team

Abrar Ahmed Out Of Team: काव्या मारन इस वक्त अपने एक डीसिजन की वजह से चर्चा में हैं. वैसे तो जब आईपीएल होता है, तब काव्या खूब सुर्खियां बटोरती हैं. लेकिन इस बार उनकी आईपीएल से पहले ही बात हो रही है. क्योंकि उनकी फ्रैंचाइज़ ने काम ही ऐसा किया है कि उनको लेकर हर तरफ चर्चाएं होनी लाजमी हो गई हैं. वैसे आपको बता दें कि आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च को है, जब काव्या की टीम सनराइजर्स हैदराबाद मैच खेलेगी. इस बीच द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के लिए पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को उन्होंने खरीद लिया है. जिसके बाद से उनको लेकर जो विरोध हो रहा है वो देखने लायक है.

Abrar Ahmed Out Of Team: सनराइजर्स लीड्स ने अबरार पर दो करोड़ से अधिक खर्च किए

Abrar Ahmed Out Of Team (Source: Social Media)

दरअसल द हंड्रेड के लिए जब गुरुवार को नीलामी हुई थी, तो अचानक उस वक्त हंगामा बरपा गया. जब पता चला कि सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपने पाले में कर लिय है. काव्या मारन इस दौरान नीलामी के वक्त मौजूद थीं और ऐसा लगता है कि उनकी सहमति से ही अबरार अहमद को खरीदा गया है.

ऐसे में अब कई लोग उन्हें देशद्रोही कहने लगे हैं, अबरार को सनराइसर्ज से दो करोड़ से भी अधिक की रकम देकर अपने साथ किया है. लेकिन मजे की बात ये है कि इस नीलामी के अगले दिन जब पाकिस्तान मैच के लिए मैदान में उतरी तो अबरार अहमद टीम से बाहर कर दिए गए. अब ऐसा जानबूझकर किया गया या ये पहले से ही प्लॉन्ड था, ये अब तक पता नहीं चल पाया है.

Abrar Ahmed Out Of Team: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए अबरार अहमद

Abrar Ahmed Out Of Team (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है. जहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये पहली इंटरनेशनल सीरीज है. सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तानी टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान ने पहले मैच में महज 114 रन ही बनाए थे और इसके बाद वो ऑल ऑउट हो गई थी. इसके बाद जब आज यानी शुक्रवार को दूसरा मुकाबला शुरू हुआ तो टॉस के वक्त टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में एक ​बदलाव किया गया है और अबरार अहमद आज का मैच नहीं खेल रहे हैं.

Abrar Ahmed Out Of Team: आखिर क्यों टीम से बाहर हुए अबरार

Abrar Ahmed Out Of Team (Source: Social Media)

इसके बाद से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की बात सबको हैरान कर रही है. जिस खिलाड़ी पर काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स ने दो करोड़ से ज्यादा की बोली लगा दी, उसे पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी ही टीम की प्लेइंग इलेवन से हटा दिया. हालांकि शाहीन ने कहा कि अबरार अहमद को आराम दिया गया है, लेकिन इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. अब ये तो अंदर की बात है कि आखिर हुआ क्या है.

लेकिन फिलहाल ये तो पक्का है कि आने वाले दिनों में ये मामला और भी तूल पकड़ सकता है. कई लोग तो ये भी कह रहे हैं कि पाकिस्तानी टीम ने जानबूझकर इंडिया को नीचा दिखाने के लिए ऐसा किया है. हालांकि सच्चाई क्या है और क्या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Read More: Kavya Maran का पाकिस्तानियों पर उमड़ा प्यार, Franchise क्रिकेट के ऑक्शन में कर दी सारी हदें पार

Exit mobile version