Franchise क्रिकेट के लिए देश से गद्दारी, Boycott SRH की हुई मांग

By Anjali Maikhuri

Updated on:

Abrar Ahmed controversy

Abrar Ahmed controversy: The Hundred 2026 की Auction में पाकिस्तान के लेग‑स्पिनर Abrar Ahmed को Sunrisers Leeds ने £190,000 में खरीदा। Abrar की यह साइनिंग जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ आने लगीं। कुछ लोग इस फैसले से खुश थे और उनका कहना था कि क्रिकेट में खिलाड़ी की काबिलियत को ही देखा जाना चाहिए। वहीं, कई लोग इस पर नाराज दिखे, खासकर उन लोगों ने जो IPL से जुड़े टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के चयन के खिलाफ हैं।

Abrar Ahmed controversy: Abrar Ahemd का सनराइजर्स लीड्स में Selection और विवाद

Kavya Maran
Kavya Maran

Sunrisers Leeds, जो Sunrisers Hyderabad का हिस्सा है, ने Abrar के साइन होने की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इसके बाद कुछ यूज़र्स ने टीम के Co-owner Kavya Maran को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। आलोचकों ने लिखा कि IPL से जुड़ी टीम का पाकिस्तानी खिलाड़ी चुनना राजनीतिक तनावों और भावनाओं को नजरअंदाज करने जैसा है।

टीम और Abrar के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका है। 27 साल के इस गेंदबाज ने पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और अब द हंड्रेड में अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि सोशल मीडिया विवाद ने इसे थोड़ी नकारात्मक खबर भी बना दिया है।

Abrar Ahmed controversy: द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी और असर

Abrar Ahmed controversy
Abrar Ahmed controversy

नीलामी में सिर्फ Abrar Ahmed ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के दूसरे स्पिनर उसमान तारिक को भी Birmingham Phoenix ने £140,000 में अपनी टीम में लिया। इससे यह साफ हुआ कि कुछ आईपीएल‑लिंक्ड टीमें भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों में रुचि दिखा रही हैं, भले ही कुछ फैंस इसे राजनीति की नजर से देख रहे हों।

The Hundred
The Hundred

इस साल द हंड्रेड की नीलामी में यह विषय इसलिए ज्यादा चर्चा में आया क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बरकरार हैं। पहले उम्मीद थी कि IPL से जुड़े फ्रेंचाइजी शायद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न चुनें। लेकिन अब्रार और उसमान के चयन ने इस धारणा को चुनौती दी है।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खिलाड़ी की क्षमता और प्रदर्शन को देखकर चयन करना चाहिए, न कि उनके देश के नाम से। अब्रार और उसमान दोनों ही युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और उन्हें बड़े मंच पर खेलने का मौका मिलना उनकी कैरियर के लिए महत्वपूर्ण है।

Also Read: Bangladesh के सामने भी पाकिस्तान की उतरी लंगोट, टीम में बदलाव के बाद भी वहीं रही परफॉर्मेंस