Abhishek Sharma के पिता ने उनको दी थी ये सलाह, जिसके कारण फाइनल में छा गए क्रिकेटर

By rishabhpandey

Published on:

Abhishek Sharma Father

Abhishek Sharma Father: टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर जो इतिहास रचा है, उसके बारें में अब चारों ओर चर्चाएं हो रही है. लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए उनका ये पहला टी20 वर्ल्ड कप बेहद ही बेकार गया, क्योंकि शुरूआत के तीन मैचों में तो वो डक पर ही आउट हे गए थे और फिर ये टूर्नामेंट उनके लिए एक बुरे सपने की तरह बन गया. इससे युवा ओपनर पर काफी दबाव आ गया था और टूर्नामेंट के आधे पड़ाव से पहले ही टीम में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे थे.

अभिषेक को किया युवराज ने सपोर्ट

Abhishek Sharma Father: इस मुश्किल समय में उन्हें काफी सपोर्ट मिला, लेकिन हालात बदलने के लिए कुछ खास होने की जरूरत थी. उनके मेंटर युवराज सिंह इस दौरान लगभग हर दिन फोन पर उनसे बात कर रहे थे. वह तकनीक से जुड़ी कई चीजों पर चर्चा करते थे, स्पिन गेंदबाजों को कैसे पढ़ना है, तेज गेंदबाजों के खिलाफ कैसे खेलना है और ओपनिंग करते समय अपनी रणनीति कैसे बनानी है. ये सारी चीजें वो अभिषेक समझाते हुए दिखाई देते थे.

गौतम गंभीर ने भी बढ़ाया हौसला

Abhishek Sharma Father (Source: Social Media)

Abhishek Sharma Father: टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उनका हौसला बढ़ाया था. खुद बाएं हाथ के ओपनर रह चुके गंभीर ने अपने अनुभव के आधार पर उनसे बात की और उन्हें समझाया कि बड़े स्तर पर ओपनिंग करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है. जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अर्धशतक लगाने से अभिषेक को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन उनका असली टेस्ट होना अभी बाकी था.

Abhishek Sharma Father: हालांकि इसी दौरान उनके पिता ने उनसे बातचीत की. उन्होंने कोई तकनीकी सलाह नहीं दी, बल्कि बहुत आसान भाषा ने अभिषेक से एक बात कही. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे से कहा कि, “हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. तुम्हें घबराने की जरूरत नहीं है. यह समय भी गुजर जाएगा.”

पिता ने अभिषेक पर जताया यकीन

Abhishek Sharma Father (Source: Social Media)

Abhishek Sharma Father: न कोई वीडियो एनालिसिस, न बैटिंग तकनीक की बात और न ही किसी खास गेंद से निपटने की योजना. ये सिर्फ एक पिता का भरोसा था कि उनका बेटा इस मुश्किल समय से बाहर निकल सकता है. अभिषेक के पिता ने उनपर इतना भरोसा जयाता शायद इसी वजह से वो फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाए.

Abhishek Sharma Father (Source: Social Media)

Abhishek Sharma Father: फाइनल में अभिषेक मैदान पर उतरे और अपने करियर की सबसे अहम पारी खेली. उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. 18 गेंदों में अभिषेक ने फिफ्टी जड़ दी, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 6 ओवर में ही 92 रन बना दिए और यहां से ही टीम के स्कोर को वो मजबूती मिली जिसे चाहकर भी न्यूजिलैंड तोड़ नहीं पाई.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

Exit mobile version