IND VS AUS 1st Test: भारत ने पर्थ में तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, 295 रन से दी मात

By Nishant Poonia

Published on:

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया। भारत के तरफ से बुमराह ने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए। कप्तान बुमराह के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। मैच की बात करें तो चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 534 रन चाहिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 12 रन 3 विकेट से आगे खेलना शुरू किया।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला। दोनों ने छह-छह विकेट चटकाए, जबकि डेब्यू कर रहे नितीश कुमार रेड्डी ने भी अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने लंच से पहले और बाद में मिचेल स्टार्क और नाथन लायन जैसे अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी जीतें:

                1.            एक पारी और 2 रन – सिडनी, 1978

                2.            295 रन – पर्थ, 2024

                3.            222 रन – मेलबर्न, 1977

                4.            137 रन – मेलबर्न, 2018

                5.            72 रन – WACA, 2008

मैच की शुरुआत में भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया केवल 104 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 487/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मुश्किल चुनौती पेश की।

यह जीत भारत के लिए खास है, जो न केवल टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि सीरीज में बढ़त दिलाने के लिए भी अहम साबित होगी।

Exit mobile version