comscore

IPL 2026 Retention List Announcement: IPL 2026 Retention List Announcement: KKR – CSK ने बड़े खिलाड़ी किए रिलीज, जारी हुई सभी टीमों की रिटेन लिस्ट

IPL 2026 Retention List Announcement: IPL 2026 Retention List: आईपीएल रिटेंशन अनाउंसमेंट में कई बड़े फैसले देखने को मिले। फ्रेंचाइज़ियों ने ऐसे-ऐसे बड़े और चौंकाने वाले फैसले लिए कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे बड़ा झटका देते हुए मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल 23.75 करोड़ में खरीदे गए वेंकटेश अय्यर को टीम से बाहर कर दिया। पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल से नाता तोड़ा और दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने का फैसला लिया।

IPL 2026 Retention List Announcement: ऑक्शन से पहले ट्रेड हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

  • संजू सैमसन : RR से CSK (18 करोड़)
  • रविंद्र जडेजा : CSK से RR (14 करोड़)
  • मोहम्मद शमी : SRH से LSG (10 करोड़)
  • शार्दुल ठाकुर : LSG से MI (2 करोड़)
  • शेरफेन रफरफोर्ड : GT से MI (2.6 करोड़)
  • सैम करन : CSK से RR (2.4 करोड़)
  • नितीश राणा : RR से DC (4.2 करोड़)
  • डोनोवन फ़ेरीरा : DC से RR (1 करोड़)
  • अर्जुन तेंदुलकर : MI से LSG (30 लाख)
  • मयंक मारकंडे : KKR से MI (30 लाख)
This Live Blog has Ended

IPL 2026 Retention List: लखनऊ से 7 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

November 15, 2025 5:45 pm

LSG ने डेविड मिलर को रिलीज़ कर दिया गया है। इसके अलावा रवि बिश्नोई भी टीम से बाहर हो गए हैं। आकाश दीप भी रिलीज़ लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर टीम में शामिल किए गए हैं। LSG रिलीज़ लिस्ट: आर्यन जूयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगारगेकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेडेड), आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शामार जोसेफ।

IPL 2026 Retention List: गुजरात ने 6 खिलाड़ी किए रिलीज

November 15, 2025 5:39 pm

GT ने जेराल्ड कोएत्ज़े को रिलीज़ कर दिया है, और अब वे नीलामी में उतरेंगे। शेरफेन रदरफोर्ड ट्रेड किए गए हैं, जबकि करीम जनत और दासुन शनाका को भी टीम ने बाहर का रास्ता दिखाया है। GT रिलीज़ लिस्ट: दासुन शनाका, करीम जनत, शेरफेन रदरफोर्ड, माहीपाल लोमरोर, जेराल्ड कोएत्ज़े, कुलवंत केजरोलीया।

IPL 2026 Retention List: DC में भी बड़े बदलाव

November 15, 2025 5:36 pm

दिल्ली कैपिटल्स से कई खिलाड़ियों की विदाई हुई है। फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेज़र-मेकगर्क, सेदिकुल्लाह अतल टीम से बाहर हो गए हैं। मनवंथ कुमार और दर्शन नलकंडे भी रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों में शामिल हैं, जबकि टी नटराजन को टीम ने बरकरार रखा है। DC रिलीज़ लिस्ट: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेज़र-मेकगर्क, सेदिकुल्लाह अतल, मनवंथ कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नलकंडे, डोनोवन फ़ेरेरा (ट्रेडेड)।

IPL 2026 Retention List: SRH ने भी 8 खिलाड़ी किए रिलीज

November 15, 2025 5:34 pm

हैदराबाद कैंप में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दोनों मुख्य स्पिनर्स चाहर और ज़म्पा टीम से बाहर हो गए हैं। उनके साथ शमी और सिमरजीत सिंह भी रिलीज़ किए गए हैं, जबकि वियान मुल्डर को भी टीम ने नहीं रखा। भारतीय बल्लेबाज़ अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे और सचिन बेबी को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

IPL 2026 Retention List: RCB ने लिविंगस्टोन को किया रिलीज

November 15, 2025 5:32 pm

RCB ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, लेकिन कोई बड़ा नाम बाहर नहीं हुआ। लिविंगस्टोन के जाने से पर्स जरूर बढ़ गया है। उनके साथ टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुज़रबानी और मयंक अग्रवाल भी रिलीज़ हुए हैं। RCB रिलीज़ लिस्ट: लियम लिविंगस्टोन, स्वस्तिक चिकार, मयंक अग्रवाल, टिम साइफ़र्ट, मनोज भंडागे, लुंगी एन्गिडी, मोहित राठी, ब्लेसिंग मुज़रबानी।

IPL 2026 Retention List: पंजाब ने भी कई स्टार किए रिलीज

November 15, 2025 5:30 pm

पंजाब किंग्स ने जोश इंग्लिस को रिलीज कर दिया है, जो एक चौंकाने वाला फैसला है। इसके अलावा उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल, एरॉन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीन दुबे से भी अपनी राह अलग कर ली है।

IPL 2026 Retention List: राजस्थान रॉयल्स ने भी किया हैरान

November 15, 2025 5:28 pm

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन और नितीश राणा को ट्रेड किया है। इसके अलावा वनिंदु हसरंगा और महेश थीक्षणा दोनों को रिलीज़ कर दिया गया है।अब उन्हें ऑक्शन में किसी बड़े स्पिनर की तलाश में होगी।

IPL 2026 Retention List: MI के खेमे में नहीं हैं बड़े बदलाव

November 15, 2025 5:25 pm

MI की रिलीज़ लिस्ट में ज़्यादा खिलाड़ी नहीं हैं। रीस टोपली, बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान और लीज़ाड विलियम्स अब विघ्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा और सत्यनारायण राजू को रिलीज किया गया है। हालांकि, उन्होने विल जैक्स को अपने साथ बनाए रखा है।

IPL 2026 Retention List: KKR ने भी बड़े खिलाड़ी किए रिलीज

November 15, 2025 5:23 pm

KKR के पास नीलामी में दिखाने के लिए बड़ी रकम तो होगी, लेकिन टीम में कई कमियों को भी भरना पड़ेगा! आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर, मोईन अली, एनरिख नॉर्ट्जे और क्विंटन डी कॉक समेत कई खिलाड़ी हुए रिलीज।

IPL 2026 Retention List: चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 खिलाड़ी किए रिलीज

November 15, 2025 5:07 pm

चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज़्यादा 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है। इनमें चार विदेशी खिलाड़ी रचिन रवींद्र, डेवॉन कॉनवे, मथीशा पथिराना और सैम करन (RR से ट्रेड) शामिल हैं। CSK के रिलीज खिलाड़ी - रचिन रवींद्र, दीपक हूडा, विजय शंकर, शेख राशिद, कमलेश नगरकोटी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, वंशी बेदी, सी. आंद्रे सिद्धार्थ, डेवॉन कॉनवे

IPL 2026 Retention List: चंद मिनटों में जारी होगी रिटेंशन लिस्ट

November 15, 2025 4:56 pm

IPL 2026 Retention List: शाम 5 बजे घोषित होंगी लिस्ट

November 15, 2025 4:11 pm

शाम 5 बजे सभी फ्रेंचाइजियां IPL 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करेंगी।