India vs South Africa Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। रोहित और यशस्वी दोनों ही लय मे दिखे। लेकिन 5वें ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा और जायसवाल भी उनके पीछे पीछे चल दिए। इसके बाद विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ के बीच चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने अपने अपने शतक भी पूरे किए। गायकवाड़ ने 105, जबकि कोहली ने 102 रन बनाए।
इनके बाद वाशिंगटन सुन्दर भी दुर्भाग्यशाली तरीके से रन हो आउट हो गए। मगर फिर कप्तान केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने मोर्चा सँभालते हुए भारत का स्कोर 350 के पार पंहुचा दिया। राहुल ने 43 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए। वहीं, जडेजा के बल्ले से 27 बॉल ने नाबाद 24 रन निकले। अब साउथ अफ्रीका को इस सीरीज में बराबरी करने के लिए 359 रन बनाने होंगे।
India vs South Africa Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत – यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीका – क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।
India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
December 3, 2025 6:14 pm
क्विंटन डी कॉक 11 बॉल में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने उनका शिकार किया है। इस समय SA का स्कोर 26/1 है।
India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की पारी शुरू, एडन मारक्रम और क्विंटन डी कॉक क्रीज पर मौजूद
December 3, 2025 5:54 pm
India vs South Africa Live Score: भारत की पारी खत्म, 50 ओवर में बनाए 358/5 रन
December 3, 2025 5:31 pm
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान में 358 रन बनाए हैं। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 359 रन बनाने होंगे।
India vs South Africa Live Score: केएल राहुल ने ठोकी फिफ्टी
December 3, 2025 5:06 pm
केएल राहुल ने अपने ODI करियर की 20वीं फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के साथ यह मुकाम हासिल किया।
India vs South Africa Live Score: मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने ड्रॉप किया केएल राहुल का कैच
December 3, 2025 5:00 pm
India vs South Africa Live Score: भारत का स्कोर 300 के पार
December 3, 2025 4:54 pm
कोहली और गायकवाड़ के शतक की बदौलत भारत ने 43.4 ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। हालाँकि, दोनों बल्लेबाज आउट हो चुके हैं और फिलहाल केएल राहुल और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs South Africa Live Score: वाशिंगटन सुन्दर भी लौटे पवेलियन, भारत को लगा पांचवां झटका
December 3, 2025 4:36 pm
भारत का 5वां विकेट गिर गया, वाशिंगटन सुन्दर सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं।
India vs South Africa Live Score: विराट कोहली भी लौटे पवेलियन, 102 रन बनाकर आउट
December 3, 2025 4:32 pm
रुतुराज गायकवाड़ की तरह विराट कोहली भी शतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। वे 93 बॉल में 102 रन बनाकर आउट हुए।
India vs South Africa Live Score: विराट कोहली ने भी जमाया शतक
December 3, 2025 4:22 pm
विराट कोहली ने जमाया 53वां ODI शतक। उन्होंने यह मुकाम 90 गेंदों पर हासिल किया। यह कोहली कुल 83वां इंटरनेशनल शतक है।
India vs South Africa Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका, गायकवाड़ 105 रन बनाकर हुए आउट
December 3, 2025 4:14 pm
रुतुराज गायकवाड़ 105 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े। अब केएल राहुल क्रीज पर आए हैं।
India vs South Africa Live Score: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा ODI करियर का पहला शतक
December 3, 2025 4:04 pm
रुतुराज गायकवाड़ ने अपने ODI करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने महज 77 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। दूसरी तरफ विराट कोहली भी शतक के करीब हैं।
India vs South Africa Live Score: भारत तेजी से बना रहा है रन, 200 के पार स्कोर
December 3, 2025 3:46 pm
गायकवाड़ और कोहली तेजी से रन बटोर रहे हैं। भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है।
India vs South Africa Live Score: गायकवाड़ ने उड़ाई महाराज की धज्जियां
December 3, 2025 3:36 pm
रुतुराज गायकवाड़ ने केशव महाराज के एक ओवर में 16 रन कूट दिए। यह भारत की पारी का 28वां ओवर था।
India vs South Africa Live Score: विराट और गायकवाड़ के बीच शतकीय साझेदारी
December 3, 2025 3:28 pm
विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ के बीच रायपुर ODI ने 100 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। इस दौरान दोनों ने अपना अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।
India vs South Africa Live Score: विराट कोहली ने भी ठोका अर्धशतक
December 3, 2025 3:22 pm
विराट कोहली ने महज 47 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी है। यह ODI क्रिकेट में उनका 76th अर्धशतक है।
India vs South Africa Live Score: रुतुराज गायकवाड़ ने 52 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
December 3, 2025 3:19 pm
रुतुराज गायकवाड़ ने अपने ODI करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है।
India vs South Africa Live Score: भारत की पारी के 22 ओवर पूरे
December 3, 2025 3:06 pm
भारत की पारी के 22 ओवर पूरे हो चुके हैं। विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ की बदौलत भारत का स्कोर 137/2 पहुंच गया है।
India vs South Africa Live Score: भारत के 100 रन पूरे
December 3, 2025 3:02 pm
रायपुर ODI में भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए भारत को मुश्किल से बाहर निकाल दिया है।
India vs South Africa Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद
December 3, 2025 2:41 pm
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए हैं और भारत की पारी को संभाले हुए हैं।







