comscore

India vs South Africa 2nd Test Live Score: गुवाहाटी टेस्ट में भारत की हार, 26 साल बाद भारत में जीता साउथ अफ्रीका

India vs South Africa 2nd Test Live Score: गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 408 रन से जीत दर्ज कर टीम इंडिया का दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0 – 2 से सूपड़ा साफ़ कर दिया है। प्रोटियाज टीम ने आखिरी पारी में भारत के सामने 549 रन का विशालकाय टारगेट सेट किया था, जिसके सामने भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गए। यह साउथ अफ्रीका की 26 साल बाद टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की हार है। इससे पहले उन्होंने 1999 में भी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत को 0 – 2 से हराया था।

This Live Blog has Ended

26 साल बाद घर में जलील हुआ भारत, साउथ अफ्रीका ने 408 रन से दी पटखनी

November 26, 2025 12:47 pm

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 408 रन से जीत दर्ज कर टीम इंडिया का दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0 - 2 से सूपड़ा साफ़ कर दिया है।

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: भारत के 9 बल्लेबाज आउट, जीत से सिर्फ एक कदम दूर साउथ अफ्रीका

November 26, 2025 12:32 pm

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया हार की कगार पर खड़ी है। 549 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत 140 रन पर 9 विकेट गंवा चुका है।

IND vs SA 2nd Test Day 5 Live Score: पहले सत्र हुआ खत्म, हार से सिर्फ 5 विकेट दूर है भारत

November 26, 2025 11:08 am

भारतीय टीम ने पहले सेशन में 4 विकेट गंवा दिए हैं। भारत का स्कोर इस समय 90/5 है। उन्हें जीतने के लिए 459 रन की और जरुरत है। फिलहाल साईं सुदर्शन 138 गेंदों पर 14 रन और रविंद्र जडेजा 40 गेंदों 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs SA 2nd Test Day 5 Live Score: टारगेट से 470 रन दूर भारत, हाथ में सिर्फ 5 विकेट

November 26, 2025 10:31 am

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की हार तय नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका ने शुरूआती डेढ़ घंटे में भी 4 विकेट निकालकर भारत की आधी टीम पवेलियन भेज दी है। जबकि भारत अभी भी लक्ष्य से 470 रन दूर है और उसके हाथ में सिर्फ 5 विकेट बचे हुए हैं।

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म, आखिरी दिन भारत को चाहिए 522 रन

November 25, 2025 4:11 pm

गुवाहाटी टेस्ट का चौथा दिन खत्म हो गया है। भारत के सामने 549 रन का बड़ा टारगेट है। स्टंप्स होने से पहले भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। ऐसे में अब भारत को मुकाबले के आखिरी दिन 522 रन और बनाने होंगे।

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: जायसवाल के बाद राहुल भी लौटे पवेलियन

November 25, 2025 3:41 pm

यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 29 गेंदों में 6 रन बनाए। उन्हें साइमन हार्मर ने बोल्ड किया। अब कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पार उतरे हैं।

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट, भारत को लगा पहला झटका

November 25, 2025 3:25 pm

यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मार्को यानसेन ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच करवाकर आउट किया।

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: साउथ अफ्रीका ने घोषित की पारी, भारत को मिला 549 रन का टारगेट

November 25, 2025 2:47 pm

साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी है। ऐसे में भारत को मुकाबला जीतने के लिए 549 रन का टारगेट मिला है।

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: तीसरा सेशन शुरू, स्टब्स और मुल्डर क्रीज पर मौजूद

November 25, 2025 2:11 pm

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: दूसरा सेशन खत्म, साउथ अफ्रीका की बढ़त 500 के पार

November 25, 2025 1:40 pm

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live स्कोर: दूसरा सेशन शुरू, साउथ अफ्रीका की बढ़त 400 रन के पार

November 25, 2025 12:00 pm

IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Score: SA का तीसरा विकेट डाउन

November 25, 2025 10:37 am

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में टेम्बा बावुमा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वे 11 गेंदों में 3 रन बनाकर वाशिंगटन सुन्दर को अपना विकेट थमा बैठे।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खत्म खत्म, साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की बढ़त

November 24, 2025 4:04 pm

गुवाहाटी टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है। भारत को 201 रन पर ऑल आउट करने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं और उनके पास कुल 314 रन की बढ़त हो गई है।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: साउथ अफ्रीका की बढ़त 300 के पार

November 24, 2025 3:47 pm

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 22 रन बना लिए हैं और उनकी बढ़त कुल 310 रन की हो गई है।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: साउथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत, रिकलटन और मारक्रम तेजी से बना रहे हैं रन

November 24, 2025 3:41 pm

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: साउथ अफ्रीका ने नहीं लिया फॉलो ऑन, शुरू की दूसरी बार बल्लेबाजी

November 24, 2025 3:21 pm

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: भारत 201 रन पर ऑलआउट

November 24, 2025 3:14 pm

भारत की पहली पारी 201 रन पर समाप्त हो गई है। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। वहीं, दूसरी तरफ मार्को यानसेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: भारत की आखिरी उम्मीद कुलदीप यादव भी आउट

November 24, 2025 2:59 pm

भारत की पारी को संभाले हुए कुलदीप यादव भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 134 बॉल में 19 रन बनाए। कुलदीप का शिकार मार्को यानसेन ने किया।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: भारत के 8 विकेट डाउन, 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे सुन्दर

November 24, 2025 2:46 pm

वाशिंगटन सुन्दर के रूप में भारत को 8वां झटका लगा है। वे 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हार्मर ने उनके शिकार किया।

IND vs SA 2nd Test Day 3 Live Score: आखिरी सेशन शुरू, कुलदीप और सुन्दर क्रीज पर मौजूद

November 24, 2025 2:25 pm

कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुन्दर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी हो गयी है। यह इस पारी में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

IND vs SA 2nd Test Live Score: दूसरा सेशन खत्म, भारत पर मंडरा रहा है फॉलो ऑन का खतरा

November 24, 2025 1:31 pm

गुवाहाटी टेस्ट का दूसरा सेशन खत्म हो गया है। भारत पर अभी भी फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है, जिससे बचने के लिए टीम इंडिया को 280 रन बनाने होंगे। फिलहाल भारत का स्कोर 174/7 है।

IND vs SA 2nd Test Live Score: इंडिया का 7वां विकेट डाउन, रविंद्र जडेजा 6 रन बनाकर आउट

November 24, 2025 12:04 pm

रविंद्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए हैं। टीम इंडिया गुवाहाटी में पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है। 123 के स्कोर पर उनके 7 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं।

IND vs SA 2nd Test Live Score: नीतीश कुमार रेड्डी भी लौटे पवेलियन, एडेन मारक्रम ने लपका शानदार कैच

November 24, 2025 11:54 am

भारत को लगा छठा झटका। मार्को यानसेन ने नीतीश कुमार रेड्डी को 10 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। एडेन मारक्रम ने हवा में डाइव लगाकर शानदार कैच लपका है।

IND vs SA 2nd Test Live Score: कप्तान ऋषभ पंत भी हुए आउट, 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन

November 24, 2025 11:34 am

भारतीय टीम की हालत बद से बदतर हो रही है। कप्तान ऋषभ पंत के रूप में भारत को पांचवां झटका लग चुका है।

IND vs SA 2nd Test Live Score: तीसरे दिन का पहला सेशन खत्म, मुश्किल में टीम इंडिया

November 24, 2025 11:07 am

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही है। महज 102 रन के स्कोर पर भारत के 4 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। वहीं, पहला सेशन खत्म होने तक 36 ओवर में भारत का स्कोर 102/4 है। अभी कप्तान ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs SA 2nd Test Live Score: भारत को लगा चौथा झटका, ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले आउट

November 24, 2025 11:03 am

IND vs SA 2nd Test Live Score: पहले दिन का खेल खत्म, SA का स्कोर 247/6

November 22, 2025 4:07 pm

गुवाहाटी टेस्ट का पहला दिन खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने 81.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए हैं। फिलहाल सेनुरन मुथुसामी और काइल वैरेन क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs SA 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा छठा विकेट, 250 के पार पंहुचा स्कोर

November 22, 2025 4:02 pm

IND vs SA 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका की पारी के 75 ओवर पूरे

November 22, 2025 3:33 pm

साउथ अफ्रीका की पारी के 75 ओवर पूरे हो चुके हैं। उनका स्कोर 225/5 है। फिलहाल मुथुसामी और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर डटे हुए हैं।

IND vs SA 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा पांचवां विकेट, भारत की हुई मैच में वापसी

November 22, 2025 3:18 pm

एक समय पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल में नजर आ रही टीम इंडिया मैच में वापसी हुई है। प्रोटियाज टीम के 5 बल्लेबाज आउट हो गए हैं।

IND vs SA 2nd Test Live Score : ट्रिस्टन स्टब्स भी हुए आउट

November 22, 2025 2:50 pm

स्पिनर्स ने कराई भारत की वापसी, टेम्बा बावुमा के बाद सेट हो चुके ट्रिस्टन स्टब्स भी लौटे पवेलियन।

IND vs SA 2nd Test Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

November 22, 2025 2:30 pm

रविंद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। SA का स्कोर - 166/3 है।

IND vs SA 2nd Test Live Score: दूसरा सेशन खत्म, साउथ अफ्रीका का स्कोर 156/2

November 22, 2025 1:40 pm

IND vs SA 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका के 150 रन पूरे, भारत को तीसरे विकेट की तलाश

November 22, 2025 1:16 pm

तेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने बीच 68 रन की साझेदारी हो चुकी और वे संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 52 ओवर के बाद 150/2 है।

IND vs SA 2nd Test Live Score: साउथ अफ्रीका की अच्छी वापसी, बावुमा और स्टब्स के बीच 50 रन की साझेदारी

November 22, 2025 12:52 pm

एडेन मारक्रम और रायन रिकलटन के विकेट के बाद तेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी टीम की मैच में वापसी कराई है। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

IND vs SA 2nd Score Live Update: कुलदीप ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, रायन रिकल्टन को भेजा पवेलियन

November 22, 2025 11:31 am

कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने रायन रिकल्टन को 35 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है।

India vs South Africa 2nd Test Live Score: पहला सेशन खत्म, 26.5 ओवर के बाद SA का स्कोर: 82/1

November 22, 2025 11:07 am

India vs South Africa 2nd Test Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, बुमराह ने किया मारक्रम का शिकार

November 22, 2025 10:56 am

भारत को आखिरकार पहली सफलता मिली है। जसप्रीत बुमराह ने एडेन मारक्रम को बोल्ड किया। वे 81 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए हैं।

India vs South Africa 2nd Test Live Score: 23 ओवर के बाद भी नहीं मिली भारत को सफलता

November 22, 2025 10:51 am

साउथ अफ्रीका ने 23 ओवर में 75 रन बना लिए हैं। एडेन मारक्रम और रायन रिकलटन क्रीज पर डटे हुए हैं।