India vs Australia 4th T20I match live Updates: IND vs AUS Live Score: भारत ने 48 रन से जीता मुकाबला, महज 119 रन बनाकर ढेर हुए कंगारू

India vs Australia 4th T20I match live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कैरारा ओवल में खेला गया,जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मैन इन ब्लू ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए हैं और अब ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला जीतने के लिए 168 रन की लक्ष्य दिया। मगर मेजबान महज 119 रन बनाकर ढेर हो गए और भारत ने मैच 48 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

India vs Australia 4th T20I match live Updates: सस्ते में ढेर हुए कंगारू

India vs Australia 4th T20I match live Updates

भारत से मिले 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ठीक ठाक शुरुआत की थी। मगर भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया। इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2 – 1 से आगे हो गया है और कंगारुओं को सीरीज ड्रॉ करने के लिए हर हाल में अगला मुकाबला जीतना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन कप्तानी मिचेल मार्श ने बनाए। उन्होंने 24 बॉल में 30 रन बनाए। उनके अलावा मैथ्यू शार्ट ने भी 25 रन बनाए। मगर इन दोंनो के अलावा उनका अन्य कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

भारत के लिए वाशिंगटन सुन्दर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। इसके अलावा अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 2 – 2 सफलताएं मिली। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को भी 1 – 1 विकेट मिली।

ऐसी रही भारत की पारी

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 46 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 28 रन, शिवम दुबे ने 22 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रन और अंत में अक्षर पटेल ने 21 रन बनाते हुए भारत को फाइटिंग टोटल तक पंहुचा दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए नैथन एलिस और एडम जाम्पा सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। दोनों को 3 – 3 सफलताएं प्राप्त हुई। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस को भी 1 -1 विकेट मिला।

यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज में 2 – 1 की बढ़त हासिल कर लेगी। ऐसे में अब भारतीय गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

This Live Blog has Ended

IND vs AUS Live Score: 119 रन बनाकर ढेर हुए कंगारू, भारत ने 48 रन से जीता मुकाबला

November 6, 2025 5:25 pm

भारत ने चौथे टी20 को 48 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

IND vs AUS Live Score: जसप्रीत बुमराह को मिली पहले सफलता, Ben Dwarshuis को किया चलता

November 6, 2025 5:23 pm

जसप्रीत बुमराह को दिन की पहली सफलता मिली है। उन्होंने Ben Dwarshuis को महज 5 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। यह ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट है।

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा 8वां झटका, गोल्डन डक पर आउट हुए जेवियर बार्टलेट

November 6, 2025 5:18 pm

वाशिंगटन सुन्दर ने मार्कस स्टोइनिस के बाद लगातार दूसरी गेंद पर जेवियर बार्टलेट को आउट कर दिया है। अब मैच पूरी तरह से भारत के पाले में आ चुका है।

IND vs AUS Live Score: भारत की मुट्ठी में मैच, स्टोइनिस भी लौट पवेलियन

November 6, 2025 5:16 pm

4th T20 पूरी तरह से भारत की मुट्ठी में नजर आ रहा है। वाशिंगटन सुन्दर ने मार्कस स्टोइनिस को LBW आउट कर दिया है। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 बॉल में 52 रन की जरुरत है।

IND vs AUS Live Score: 16 ओवर खत्म, अंतिम 4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 54 रन

November 6, 2025 5:11 pm

मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 4 ओवर में 54 रन की जरुरत है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं और भारतीय गेंदबाज जल्द से जल्द उनका विकेट निकालना चाहेंगे।

IND vs AUS Live Score: बैकफुट पर ऑस्ट्रेलिया, मैक्सवेल भी सस्ते में आउट

November 6, 2025 5:07 pm

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लग गया है। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर कंगारुओं को बैकफुट पर डाल दिया है। मैक्सवल 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मैच में भारत के पलड़े में जाता नजर आ रहा है।

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन हुए पूरे

November 6, 2025 5:02 pm

14.1 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे हो गए हैं। मार्कस स्टोइनिस 5 रन और ग्लेन मैक्सवेल 2 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 67 बॉल में 34 रन की जरुरत है।

IND vs AUS Live Score: भारत को मिली पांचवीं सफलता, जोश फिलिप आउट

November 6, 2025 4:58 pm

ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिर गया है। जोश फिलिप 10 बॉल में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यह सफलता अर्शदीप सिंह के खाते में गई है। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 41 बॉल में 55 रनों की जरुरत है।

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

November 6, 2025 4:49 pm

शिवम दुबे ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने टिम डेविड को पवेलियन वापस भेजा है। डेविड ने 9 बॉल में 14 रन बनाए। यहाँ से ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 50 गेंदों पर 77 रन और बनाने हैं।

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10 ओवर खत्म

November 6, 2025 4:44 pm

ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर में 77/3 रन बनाए हैं। फिलहाल जोश फिलिप और टिम डेविड क्रीज पर डटे हुए हैं एवं अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

IND vs AUS Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता, शिवम दुबे ने मिचेल मार्श को किया आउट

November 6, 2025 4:40 pm

शिवम दुबे के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने उनका शानदार कैच लपका। मार्श 24 गेंदों पर 30 रन बनाए।

IND vs AUS Live Score: अक्षर पटेल ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता

November 6, 2025 4:34 pm

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिर चुका है और यह सफलता भी अक्षर पटेल के खाते में गई। उन्होंने जोश इंग्लिश को बोल्ड किया है। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68/2 है।

IND vs AUS Live Score: अभिषेक शर्मा ने ड्रॉप किया कैच

November 6, 2025 4:30 pm

अभिषेक शर्मा ने मिचेल मार्श का महत्वपूर्व कैच ड्रॉप कर दिया है। मार्श फिलहाल 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

IND vs AUS Live Score: पावरप्ले खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बनाए 48/1 रन

November 6, 2025 4:24 pm

ऑस्ट्रेलिया ने पावर प्ले का कुछ खास फायदा नहीं उठाया। उन्होंने 6 ओवर में महज 48 रन बनाए, जबकि भारतीय गेंदबाजों ने एक सफलता हासिल की।

IND vs AUS Live Score: भारत को मिली पहली सफलता, मैथ्यू शार्ट हुए आउट

November 6, 2025 4:18 pm

भारत को मैथ्यू शार्ट के रूप में पहली सफलता मिली है। अक्षर पटेल ने उन्हें LBW आउट किया है। मैथ्यू तेजी से रन बना रहे थे, ऐसे में उनका आउट होना भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

India vs Australia 4th T20I Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत

November 6, 2025 4:09 pm

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सधी हुई शुरुआत की है। मैथ्यू शार्ट और कप्तान मिचेल मार्श सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। 3 ओवर के बाद कंगारुओं का स्कोर 3 ओवर के बाद 26/0 है।

India vs Australia 4th T20I Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू, जीत के लिए बनाने हैं 168 रन

November 6, 2025 3:59 pm

ऑस्ट्रेलिया ने 168 रन के टारगेट का पीछा शुरू कर दिया है। कप्तान मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

India vs Australia 4th T20I Live Streaming: भारत की पारी खत्म, 20 ओवर में बनाए 167 रन

November 6, 2025 3:35 pm

भारत की टीम ने 20 ओवर में 167/8 रन बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 168 रन का टारगेट सेट किया है।

India vs Australia 4th T20I Match Live Updates: वाशिंगटन सुन्दर भी सस्ते में आउट

November 6, 2025 3:27 pm

भारत का 7वां विकेट गिर चुका है। वाशिंगटन सुन्दर 7 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें विकेट नैथन एलिस के खाते में गया। भारत का स्कोर 18.4 ओवर के बाद 152/7 है।

Today Match Live Score: बड़े स्कोर से दूर भारत

November 6, 2025 3:23 pm

भारत का बड़े स्कोर तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। 18 ओवर के बाद मैन इन ब्लू का स्कोर 149/6 है। फिलहाल वाशिंगटन सुन्दर और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।

Today Match Live Score: तिलक वर्मा के बाद जितेश शर्मा भी आउट

November 6, 2025 3:17 pm

136 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा है। जितेश शर्मा 4 बॉल में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। एडम जाम्पा ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाया।

Today Match Live Score: तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट, भारत को लगा 5वां झटका

November 6, 2025 3:11 pm

एडम जाम्पा के जाल में फंसकर तिलक वर्मा हुए आउट। 6 बॉल में बनाए सिर्फ 5 रन।

Today Match Live Score: 16 ओवर समाप्त, भारत का स्कोर 131/4

November 6, 2025 3:10 pm

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 131/4 है। अंतिम 4 ओवर में जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल से धमाकेदार पारी की उम्मीद।

India vs Australia (IND vs AUS) 4th T20I: भारत का चौथा विकेट डाउन, कप्तान सूर्या लौटे पवेलियन

November 6, 2025 3:04 pm

कप्तान सूर्यकुमार यादव 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जेवियर बार्टलेट की गेंद पर टिम डेविड ने उनका कैच लपका।

India vs Australia (IND vs AUS) 4th T20I: भारत का तीसरा विकेट गिरा

November 6, 2025 2:59 pm

भारत का तीसरा विकेट गिरा। शुभमन गिल 39 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नैथन एलिस ने उन्हें बोल्ड किया।

AUS vs IND Today Match Live Score: भारत के 100 रन पूरे

November 6, 2025 2:55 pm

भारत ने 12.4 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल क्रीज पर डटे हुए हैं।

AUS vs IND Today Match Live Score: कप्तान सूर्या ने जड़े बैक टू बैक 2 छक्के

November 6, 2025 2:50 pm

कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एडम जाम्पा के खिलाफ लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े थे।

Today Match Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, शिवम दुबे आउट

November 6, 2025 2:42 pm

शिवम दुबे के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। दुबे 18 बॉल में 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें नैथन एलिस ने बोल्ड किया।

IND vs AUS LIVE Score: भारत की पारी के 10 ओवर खत्म

November 6, 2025 2:34 pm

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर - 76/1 है। फिलहाल शुभमन गिल (33) और शिवम दुबे (11) क्रीज पर डटे हैं।

IND vs AUS LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका

November 6, 2025 2:21 pm

अभिषेक शर्मा 21 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट। 6.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/1 है। एडम जम्पा को मिली सफलता मिली।

IND vs AUS LIVE Score: पावरप्ले खत्म, भारत का स्कोर 49/0

November 6, 2025 2:20 pm

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49 रन है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर डटे हुए हैं।

India vs Australia 4th T20I match live Updates: अभिषेक शर्मा का छूटा कैच

November 6, 2025 1:50 pm

पहले ही ओवर में जेवियर बार्टलेट ने छोड़ा अभिषेक शर्मा का कैच।

India vs Australia 4th T20I match live Updates: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

November 6, 2025 1:41 pm

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा।

India vs Australia 4th T20I match live Updates: भारत की प्लेइंग XI

November 6, 2025 1:41 pm

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

India vs Australia 4th T20I match live Updates: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

November 6, 2025 1:32 pm

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा।

Exit mobile version