AUS vs IND 5th T20I Match Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, भारत ने 2 – 1 से जीती सीरीज

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20I सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। यहाँ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने इस मौके का फायदा उठाया और टीम को शानदार शुरुआत दी है। 5 ओवर के भीतर ही भारत ने 50 रन जोड़ लिए हैं।

फिलहाल बारिश के कारण खेल रुका हुआ है। शुभमन ने 16 बॉल में 29 रन और अभिषेक ने 13 गेंदों पर 23 रन बना लिए हैं। मैच रुकने तक भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 52/0 है।

पिछले मैच को जीतकर भारत सीरीज में 2 – 1 से आगे है। अगर वे आज भी जीत जाते हैं, तो वे श्रृंखला को 3 – 1 से अपने नाम कर लेंगे। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया जीत जाती है तो सीरीज 2 – 2 से बराबरी पर खत्म हो जाएगी।

This Live Blog has Ended

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच, भारत ने 2 - 1 से जीती सीरीज

November 8, 2025 4:34 pm

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score : शुभमन और अभिषेक ने दी टीम इंडिया को तेज शुरुआत

November 8, 2025 2:11 pm

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। शुभमन ने 16 बॉल में 29 रन और अभिषेक ने 13 गेंदों पर 23 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण मैच रुकने तक भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 52/0 है।

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score : बारिश के कारण रुका मैच

November 8, 2025 2:08 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में जारी टी20I मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। 4.5 ओवर में भारत का स्कोर 52/0 है।

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score : भारत के 50 रन पूरे, 4.4 ओवर में पूरा हुआ पचासा

November 8, 2025 2:07 pm

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score : अभिषेक शर्मा को मिला दूसरा जीवनदान

November 8, 2025 2:01 pm

अभिषेक शर्मा का दूसरा कैच ड्रॉप हुआ है। बेन ड्वारशुइस ने उनका कैच टपकाया है।

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score : अच्छी लय में नजर आ रहे हैं शुभमन गिल

November 8, 2025 1:58 pm

शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेन ड्वारशुइस के एक ही ओवर में चार चौके जड़े। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/0 है।

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score : दूसरा ओवर खत्म, भारत का स्कोर 19/0

November 8, 2025 1:54 pm

दूसरा ओवर खत्म होने तक भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन है। शुभमन और अभिषेक क्रीज पर डटे हुए हैं।

AUS vs IND 5th T20I Match Live Score : अभिषेक शर्मा का कैच हुआ ड्रॉप

November 8, 2025 1:49 pm

पहली ही ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करते हुए अभिषेक शर्मा का कैच ड्रॉप हुआ है। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0 है।

भारत की पारी शुरू

November 8, 2025 1:45 pm

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी शुरू। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर उतरे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

November 8, 2025 1:25 pm

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा।

भारत की प्लेइंग XI :

November 8, 2025 1:24 pm

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे वाशिंगटन सुन्दर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह ।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाजी

November 8, 2025 1:18 pm

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा।

Exit mobile version