MS Dhoni Birthday Special : एक ऐसा कप्तान जिसने बनाया कोहली को विराट और रोहित को हिटमैन, जानिये उस कप्तान की कहानी

By Ravi Kumar

Published on:

MS Dhoni Birthday Special : जब भी भारत के विश्वविजेता कप्तानों की बात होगी उसमें माही का नाम ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता। जिन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की क्रिकेट का सबसे महानतम कप्तान माना जाता है आज वह सख्स अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक ऐसा खिलाड़ी जो आज भी मैदान पर बल्ला लेके उतरता है तो भारतीय क्रिकेट का हर एक फैन अपनी साँसें थाम लेता है। भले ही टीम हार गई हो लेकिन दर्शकों के चेहरे पर इस बात की ख़ुशी होती है कि अब माही बैटिंग करने आएगा।

HIGHLIGHTS

  • महेंद्र सिंह धोनी आज मना रहे हैं अपना 43वां जन्मदिन
  • धोनी ने भारत के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 17266 रन बनाए
  • भारत के लिए तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान  

हम आज बात कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी की, जिन्होंने भारत को नजाने कितनी ही यादगार जीत दिलाई। उनकी कप्तानी के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट्स की ऐसी झड़ी लगी जैसे आईसीसी टूर्नामेंट जीतना बहुत आसान हो। कुछ दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना था कि उन्हें अपने करियर के शुरूआती दिनों में लगता था कि ICC टूर्नामेंट जीतना बहुत आसान है लेकिन बाद में उन्हें इसकी असली अहमियत पता लगी। एक ऐसा कप्तान जिसने संन्यास लेने से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवीन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन,जैसे खिलाड़ियों को तैयार किया। आज विराट कोहली को दुनिया किंग कहती है लेकिन ऐसा नहीं होता अगर धोनी कोहली को अपनी छत्रछाया में नहीं पालते तो शायद आज कोहली उतने विराट ना हो पाते जितने आज वो हैं। ठीक वैसा ही रहा भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के साथ, जो अपने करियर के शुरूआती दिनों में काफी ज्यादा स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में धोनी का लिया हुआ ऐतिहासिक फैसला लिया जिसने आज रोहित को क्रिकेट की दुनिया का हिटमैन बना दिया। जो खिलाड़ी नंबर 4,5,6 पर इतना विफल हो चुका था उस खिलाड़ी को माही ने ओपनिंग कराकर इतिहास बदल दिया। आज दुनिया की क्रिकेट में शायद ही रोहित शर्मा से बेहतर कोई ओपनर हो। यहां तक कि आज भी धोनी की छत्रछाया में रूतुराज गायकवाड़, शिवम् दुबे जैसे खिलाड़ी ना सिर्फ पनप रहे हैं बल्कि आज वह टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स का गोल्ड मैडल और वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

तो चलिए MS Dhoni Birthday Special पर आज आपको बताते हैं माही की उस दास्तान को, जिन्हें शायद आप जानते हो या फिर शायद आप ना जानते हो। आज सिर्फ अपने फैंस के लिए खेलने वाले माही ने अपने करियर की शुरुआत की थी सन 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ, अपने लंबे-लंबे बालों के लिए मशहूर धोनी अपनी पहली ही पारी में बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे। यहां तक कि अपनी शुरूआती कुछ पारियों में धोनी काफी असफल हुए थे लेकिन टीम को माही की क्षमता पर पूरा भरोसा था पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन, श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की ऐतिहासिक पारियों ने क्रिकेट जगत को बता दिया था कि माही अब इस खेल पर छाने वाला है। 2 साल बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप हुआ तो सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने धोनी को उस टीम की बागडोर सौंप दी और धोनी ने अपनी कप्तानी में पहली ही बार में भारत को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीता दी। लेकिन धोनी की ज़िन्दगी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब उनकी कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद वनडे विश्वकप अपने नाम किया। फाइनल मैच में धोनी की वो 91 रन की यादगार पारी और उनका ऐतिहासिक छक्का आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं। 2 साल बाद फिर माही की जादूगरी इंग्लैंड में दिखी जहां उन्होंने एक युवा टीम के दम पर चैंपियंस ट्रॉफी को जीत लिया। इसी के साथ धोनी इतिहास के एक मात्र ऐसे कप्तान बन गए थे जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब और आईसीसी टेस्ट मेस है। धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट और 2019 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन वह आज भी सिर्फ अपने फैंस के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं बीते साल हुए आईपीएल में धोनी के बल्ले से कुछ शानदार पारियां देखने को मिली। फैंस आज भी धोनी को क्रीज़ पर देखना चाहते हैं और उनके लंबे लंबे छक्कों के दीवाने हैं।
हम उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए यही कहना चाहेंगे कि आपने जो भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है उसके लिए शब्द भी कम है, आखिर में हम यही कहेंगे कि थैंक-यू महेंद्र सिंह धोनी फॉर यॉर कॉन्ट्रिब्यूशन इन इंडियन क्रिकेट। अब आप हमे बताइए की महेंद्र सिंह धोनी की बेस्ट इनिंग कौन सी है, हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Exit mobile version