आरसीबी का यह खिलाड़ी नहीं होना चाहता रिटेन

आरसीबी का यह खिलाड़ी नहीं होना चाहता रिटेन
Published on

आईपीएल 2025 से पहले सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के रिटेंशन को आखिरी टच दे रही है। 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजी को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। इसमें 5 से ज्यादा कैप्ड खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं। अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिटेन किया जा सकता है। सभी खिलाड़ी जहां रिटेन होना चाह रहे होंगे तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक ऐसा खिलाड़ी है, जो किसी कीमत पर रिटेन नहीं होना चाहेगा।

आईपीएल 2023 बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए किसी बुरे सपने की तरह था। रिंकू सिंह ने दयाल के खिलाफ मैच की आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के मारकर जीत दिलाई। तब यश दयाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया तो आईपीएल 2024 की नीलामी में आरसीबी ने खरीद लिया। अब अगर आरसीबी चाहेगी भी तो यश दयाल ऑक्शन से पहले रिटेन होना नहीं चाहेंगे।

यश दयाल को आरसीबी ने नीलामी में 5 करोड़ रुपये देकर खरीद था। उन्होंने अभी तक भारत के लिए नहीं खेला है। ऐसे में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में ही रिटेन होंगे। आईपीएल 2025 की नियम के अनुसार अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन होने पर 4 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। यानी यश दयाल इस साल रिटेन किए जाते हैं तो उन्हें पिछले साल के मुकाबले एक करोड़ कम सैलरी मिलेगी। यही वजह है कि वह ऑक्शन टेबल पर ही आना चाहेंगे। 26 साल के यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछले सीजन आरसीबी के कमबैक में अहम भूमिका निभाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच के आखिरी ओवर में धोनी को आउट करके अपनी टीम को जीत दिलाई और प्लेऑफ में पहुंचाया। अभी तक 28 आईपीएल मैच में उनके नाम 28 विकेट दर्ज हैं

Related Stories

No stories found.
logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com