Ravi Mishra
भारत 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में दूसरा टेस्ट खेलेगा। यह डे-नाइट मैच होगा जो पिंक गेंद से खेला जाएगा।
विराट कोहली हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद करते हैं और ऐसा भी लगता है कि क्रिकेट खेलने के लिए यह उनकी पसंदीदा जगह है।
भारतीय स्टार ने कुल 4 पिंक-बॉल टेस्ट मैच खेले है।
कोहली ने 277 रन बनाए हैं जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन है।
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का पिंक गेंद टेस्ट में औसत 46.17 है।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन था।
वह डे-नाइट टेस्ट में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज है।
उन्होंने पिंक गेंद वाले टेस्ट मैचों में 33 चौके लगाए है।
उन्होंने कप्तान के रूप में 2 पिंक गेंद टेस्ट मैच जीते है।
उनकी सर्वोच्च साझेदारी नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अजिंक्य रहाणे के साथ 99 रन की थी।