Ravi Kumar
भारत के ऋषभ पंत इस लिस्ट में दूसरी बार शामिल हुए जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में ब्रिस्बेन टेस्ट में 9 कैच पकड़े।
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में मेलबर्न टेस्ट के दौरान 8 कैच और 1 स्टंप लेकर कुल 9 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।
एलेक्स कैरी ने साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में 10 कैच पकड़े थे।
सरफराज अहमद ने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 कैच पकड़े थे।
ऋद्धिमान साहा ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 कैच पकड़े थे।
एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 कैच लपके थे।
इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बॉब टेलर ने साल 1980 में भारत के खिलाफ 10 कैच पकड़े थे।
भारत के ऋषभ पंत ने साल 2018 में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर विकेटकीपर 11 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई थी।
दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ बतौर विकेटकीपर 11 कैच पकड़े थे।
इंग्लैंड के जैक रसल ने साल 1995 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 11 खिलाड़ियों का शिकार किया था। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया था।