Anjali Maikhuri
टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट जिन्होंने SENA देशों में सबसे ज़्यादा M.O.M अवॉर्ड्स जीते हैं (ODI और T20I मिलाकर):
13 बार – Sachin Tendulkar
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने SENA देशों में कुल 13 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। चाहे ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच हो या इंग्लैंड का स्विंग, उन्होंने हर जगह रन बनाए।
13 बार – Rohit Sharma
हिटमैन रोहित शर्मा ने भी SENA में 13 बार MOM जीतकर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनकी बड़ी पारियां और शतकों ने कई बार भारत को मुश्किल हालात से बाहर निकाला।
12 बार – Virat Kohli
कोहली का विदेशों में दबदबा हमेशा से रहा है, खासकर SENA में। 12 बार उन्हें MOM चुना गया है, जिनमें ज़्यादातर मौके तब आए जब टीम को उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी।
10 बार – Sourav Ganguly
दादा ने भी इन मुश्किल हालातों में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में उनकी पारियां आज भी याद की जाती हैं। उन्होंने कुल 10 बार MOM अवॉर्ड जीता।
6 बार – Yuvraj Singh
युवराज सिंह ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से SENA देशों में भी नाम कमाया। 6 बार उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया – कुछ मौकों पर बल्ले से, तो कुछ मौकों पर गेंद से।