न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को खूब आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। इसी बीच भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा का बचाव किया है। भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में है। वहां भारत को 4 टी20 मुकाबलों की एक सीरीज खेलनी है। सीरीज से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से रोहित की कप्तानी के बारे में सवाल किया गया।
सूर्यकुमार यादव ने कहा
'खेल में हार-जीत लगी रहती है। हर कोई कड़ी मेहनत करता है। कभी-कभी, यह काम करता है और कभी-कभी यह नहीं करता है। मैंने यह उनसे (रोहित) से ही सीखा है - जिंदगी में संतुलित रहना जरूरी है। मैंने कभी भी उनके चरित्र को बदलते नहीं देखा, चाहे अच्छा समय हो या बुरा। मैंने उन्हें एक खिलाड़ी और एक लीडर के रूप में बहुत आगे बढ़ते देखा है। एक कप्तान हमेशा जीतना चाहता है, लेकिन एक लीडर एक शैली को परिभाषित करता है।'
जब समय आएगा, मैं टेस्ट में वापसी करूंगा
टेस्ट क्रिकेट में लौटने पर बोले सूर्यकुमार यादव। सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर के दौरान सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट डेब्यू किया था। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से भारत के टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहते है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा
'मैं सभी घरेलू टूर्नामेंट खेल रहा हूं, चाहे वह लाल गेंद हो या सफेद गेंद। मैं कोई भी गेम मिस नहीं करता। अगर टेस्ट वापसी होना है, तो ऐसा ही होगा'