Ongoing Series

पहले T20I में भारत की शानदार जीत, दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराया, संजू सैमसन ने लगाया तूफानी शतक

संजू सैमसन के शतक की मदद से भारत की धमाकेदार जीत।

Ravi Mishra

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला गया। मैच में भारतीय टीम ने बाजी मारी। भारत के तरफ से ओपनर संजू सैमसन ने शानदार शतक लगाया। टॉस दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीता। टॉस जीतकर कप्तान एडन मार्करम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शुरु से ही दक्षिण अफ्रीका ने स्पिन गेंदबाजों से हमला बोला। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के हमले का भारत ने करारा जवाब दिया। कप्तान मार्करम की चाल को भारत के ओपनर संजू और अभिषेक ने निरस्त करने का काम किया। चौथे ओवर में गेराल्ड कोएट्जी को गेंदबाजी पर लाया गया और उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया। अभिषेक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके बाद एक छोर से लगातार भारतीय टीम के विकेट गिरते रहे। लेकिन संजू सैमसन ने एक छोर संभाले रखा। संजू ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की खूब खबर ली और मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए। संजू ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 50 गेंदों का सामना करते हुए संजू ने 107 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके भी लगाए। संजू की पारी की मदद से भारतीय टीम ने 20 ओवर में 202 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिए 203 रनों की जरुरत थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरु से ही विकेट चटकाए। भारत के स्पिन गेंदबाजों ने तो मैच को पूरे तरह भारत के झोली में डाल दिया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर पूरे भी नहीं खेल सकी और महज 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। आवेश खान के खाते में 2 और अर्शदीप को 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज का अगला मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाना है।