Rajat Patidar Image Source: Social Media
IPL 2025

वानखेड़े में धीमी ओवर गति के कारण RCB कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना

आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना

Darshna Khudania

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। इस मुकाबले में आरसीबी ने 10 साल बाद मुंबई इंडियंस को हराया। विराट कोहली और रजत पाटीदार की बेहतरीन पारियों ने टीम को जीत दिलाई। आरसीबी का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 20 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी।"

Rajat Patidar

इसमें कहा गया है, "चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

इससे पहले, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रियान पराग और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के ऋषभ पंत धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना भुगतने वाले अन्य कप्तान थे।

Virat Kohli

दर्शकों को रोमांचित करने वाले इस मुकाबले में पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने अंतिम ओवर में अपना धैर्य बनाए रखा और 10 साल बाद इस मैदान पर यादगार जीत दर्ज की।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी की अगुआई की। कोहली का इस सीजन में दूसरा अर्धशतक था,जबकि कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रन और जितेश शर्मा ने 21 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया।

Tilak varma and Hardik Pandya

222 रनों पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या (15 गेंदों पर 42 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंदों पर 56 रन) की शानदार पारी के बावजूद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी ने अब तक अपने चार मैचों में से तीन जीते हैं और तालिका में तीसरे स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से होगा।

--आईएएनएस