Cricket

सुरेश रैना ने दिया पंत को लेकर बड़ा हिंट, IPL 2025 में इस टीम में होंगे शामिल

IPL 2025 रिटेंशन से पहले दिल्ली में सुरेश रैना, एम एस धोनी और ऋषभ पंत की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान रैना ने कुछ ऐसा हिंट दिया जिसने सीएसके के फैंस को खुश होने का मौका दे दिया।

Ravi Mishra

आईपीएल 2025 के रिटेंशन में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया। देखा जाए तो रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट ऋषभ पंत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही थी। लेकिन जब लिस्ट आई तो रिटेन खिलाड़ियों में ऋषभ पंत का नाम गायब था। इसके बाद से ये कयास लगाए जाने शुरू कर दिए गए की ऋषभ पंत अब सीएसके के टीम से खेलते हुए नजर आ सकते है।

धोनी से हुई ऋषभ पंत की मुलाकात

दरअसल कुछ दिन पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सुरेश रैना, एम एस धोनी और ऋषभ पंत साथ नजर आए थे। कार्यक्रम के दौरान जियो सिनेमा के साथ बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि जल्द ही कोई पीली जर्सी पहनने वाला है। रैना की यह स्टेटमेंट जंगल में आग की तरह फैली। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे की ऋषभ पंत सीएसके ज्वाइन करने वाले है। रैना के इस स्टेटमेंट से पहले भी फैंस पंत के सीएसके में जाने के कयास लगा रहे थे।

ऋषभ पंत को क्यों किया गया रिलीज?

दिल्ली की टीम ने साल 2022 में सबसे पहले ऋषभ पंत को रिटेन किया था। लेकिन आइपीएल 2025 रिटेंशन में उन्हें रिलीज कर दिया गया। कहा जा रहा है की ऋषभ पंत ने मैनेजमेंट के सामने कुछ मांगे रखी थी। जिन्हें मानने से इनकार कर दिया गया। ऋषभ साल 2016 से दिल्ली कैपिटल्स के टीम के साथ जुड़े है, लेकिन कप्तानी के रोल में उनका कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा। मैनेजमेंट कप्तानी रोल में ऋषभ पंत को नहीं रखना चाहती थी। और इसी बात से ऋषभ ख़फा हो गए और आईपीएल ऑक्शन में जाने का निर्णय लिया।

ऑक्शन में ऋषभ के पीछे जाएंगी ये फ्रेंचाइजी

आरसीबी, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और सीएसके इस बार आईपीएल ऑक्शन में ऋषभ के ऊपर तिजोरी खाली करती हुई दिख सकती है।