Cricket

रोहित या हार्दिक नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी बना मुंबई इंडियंस का टॉप रिटेंशन

IPL 2025 में रिटेंशन के दौरान मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया। ये 5 खिलाड़ी है रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा।

Ravi Mishra

मुंबई इंडियंस ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया। IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोर को समेटे रखने का काम किया है। एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को टीम की कमान दी गई है। रोहित शर्मा इस सीजन भी एक ओपनर के रोल में हमें नजर आऐंगे। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी लाइन-अप को लीड करेंगे।

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट

  • जसप्रीत बुमराह-18 करोड़

  • हार्दिक पांडया-16.35 करोड़

  • सूर्यकुमार यादव-16.35 करोड़

  • रोहित शर्मा-16.30 करोड़

  • तिलक वर्मा- 8 करोड़

सबसे कीमती जसप्रीत!

IPL 2025 रिटेंशन से पहले सबको उम्मीद थी कि जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया जाएगा। मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये के साथ अपने साथ रखा। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को 16.35 करोड़ रुपये दिए गए है। जसप्रीत बुमराह के रिटेंशन पर रोहित शर्मा ने कहा कि 'मैं जसप्रीत बुमराह के लिए बहुत खुश हूं'।

IPL 2024 में दिखाया था कमाल का प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। बुमराह ने मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हुए 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह पिछले 12 सालों से टीम का हिस्सा है। बुमराह IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। बुमराह काफी किफायती और स्ट्रेटेजिक गेंदबाजी करने के लिए प्रसिद्ध है।

IPL मेगा ऑक्शन के लिए बचे 45 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस के पर्स में अभी 45 करोड़ रुपये बचे है। मुंबई ने 5 खिलाड़ियों को छोड़ पूरे स्कवाड को रिलीज कर दिया। अभी भी मुंबई इंडियंस के पास 1 RTM कार्ड उपलब्ध है। जिससे फ्रेंचाइजी किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है। टीम मेगा ऑक्शन में नेहाल वडेरा, नमन धीर, आकाश मढवाल, पीयूष चावला या शम्स मुलानी को RTM का इस्तेमाल कर टीम में शामिल कर सकती है।

IPL 2024 में रहा बेहद फीका प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने 2024 में बेहद खराब प्रदर्शन किया था। यही वजह थी की टीम प्वाइंट्स टेबल के आख़िरी पोजीशन पर रही। अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट होने के बावजूद भी टीम संगठित हो कर नहीं खेल पाई।