comscore

Yellow Jersey पहनते ही कुछ बदल गया: CSK जर्सी पर संजू सैमसन का बड़ा बयान

By Anjali Maikhuri

Published on:

Sanju Samson CSK

Sanju Samson CSK: 15 November को IPL में बड़ा बदलाव दिखा जब Sanju Samson, जो लंबे समय से Rajasthan Royals की पहचान बने हुए थे, Trade के ज़रिए से Chennai Super Kings का हिस्सा बन गए। इस डील में एक बड़ा उलटफेर भी हुआ Sanju Samson CSK में आए और Ravindra Jadeja और Sam Curran RR का हिस्सा बनकर दूसरी दिशा में चले गए।

CSK द्वारा जारी किए गए विideo में Sanju Samson ने खुद बताया कि वो इस पल को कितने समय से महसूस करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा डार्क शेड्स काला, नीला जैसे रं colours ज़्यादा पहनते हैं। लेकिन पहली बार CSK की Yellow Jersey पहनना उनके लिए बिलकुल नया और अलग अनुभव था।

उन्होंने कहा:
“मैंने कभी नहीं सोचा था कि CSK की जर्सी पहनकर कैसा लगेगा। लेकिन जब पहनी तो एक अलग ही Positive energy आई। बहुत खुश हुआ। ऐसा लगा जैसे अंदर से चैंपियन वाली फीलिंग आ रही हो।”

उनकी बातों से साफ था कि टीम बदलने के साथ उनके भीतर एक नई ऊर्जा और उम्मीद जागी है।

Sanju Samson CSK: RR के साथ Sanju Samson लंबी Journey, बड़े रिकॉर्ड और एक Emotional अलविदा

Sanju Samson CSK
Sanju Samson CSK

संजू लगभग 11 सीज़न तक RR का Important चेहरा बने रहे। 2013 में जुड़ने के बाद उन्होंने इतना Imapact छोड़ा कि टीम ने उन्हें सिर्फ 19 साल की उम्र में 2014 की Auction से पहले ही Retain कर लिया था।

RR के लिए खेलते हुए Sanju Samson ने 4,027 रन बनाए, 2022 में टीम को फाइनल तक ले गए, और 2024 में अपने IPL करियर का सबसे शानदार सीज़न (531 रन) खेला।

Franchise छोड़ने से पहले उन्होंने Social Media मीडिया पर एक Emotional note शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी Journey का ज़िक्र करते हुए लिखा-

“हम यहां थोड़े समय के लिए हैं। मैंने इस फ्रेंचाइज़ को अपना सबकुछ दिया, यहां बेहतरीन क्रिकेट खेली, ऐसे रिश्ते बनाए जो जिंदगी भर रहेंगे। सबको परिवार की तरह माना और जब टाइम आता है, मैं आगे बढ़ रहा हूं। हमेशा शुक्रिया @rajasthanroyals।”

उनकी पोस्ट से यह साफ महसूस हुआ कि RR छोड़ना केवल प्रोफेशनल फैसला नहीं था, बल्कि एक भावनात्मक मोड़ भी था।

Sanju Samson CSK: RR मैनेजमेंट ने बताया क्यों Sanju Samson ने लिया आगे बढ़ने का फैसला

Sanju Samson
Sanju Samson

Rajasthan Royals ने भी Sanju Samson की Farewell पर खुलकर बात की। फ्रेंचाइज़ के मालिक मनोज बदाले ने एक वीडियो में बताया कि यह पूरा मसला कैसे आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि संजू ने टीम से बहुत ईमानदारी के साथ कहा कि वे अब नए माहौल और नई चुनौती की तरफ जाना चाहते हैं।

बदाले के मुताबिक,
संजू ने बहुत सच्चाई से अपनी बात कही, और इसी वजह से फ्रेंचाइज़ ने उनके फैसले का सम्मान किया और उन्हें आगे बढ़ने की पूरी आज़ादी दी।

Also Read: BCCI ने दिया शुभमन गिल की चोट पर बड़ा अपडेट, दूसरे टेस्ट में लेंगे हिस्सा?